किशनगंज में नाबालिग को बंधक बनाकर गैंगरेप:घर के पास से अपहरण कर बंगाल ले गए, 2 युवकों पर FIR दर्ज

किशनगंज में नाबालिग को बंधक बनाकर गैंगरेप:घर के पास से अपहरण कर बंगाल ले गए, 2 युवकों पर FIR दर्ज

किशनगंज के पहाड़कट्टा थाना क्षेत्र की नाबालिग को बंधक बनाकर रेप करने का मामला सामने आया है। घटना को लेकर 25 अप्रैल को पहाड़कट्टा थाना में प्राथमिकी दर्ज करवाई गई है। प्राथमिकी दर्ज किए जाने के बाद पुलिस घटना के अनुसंधान में जुट गई है। दर्ज प्राथमिकी के अनुसार बीते 21 अप्रैल को दो युवकों ने नाबालिग का अपहरण घर के पास से ही कर लिया था। उसके बाद उसे जबरन बंगाल के एक स्थान पर ले जाया गया। वहां बेचने का प्रयास किया गया। लेकिन बेचने में असफल होने के बाद नाबालिग लड़की को एक घर में बंद कर रखा गया। वहां युवती के साथ दो आरोपियों ने जबरन रेप की घटना को अंजाम दिया। परिजन घटना की जानकारी मिलने पर पहाड़कट्टा थाना पहुंचे। मामले को लेकर पहाड़कट्टा थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई। आवेदन मिलने के बाद थाना में मामला दर्ज किया गया। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी थानाध्यक्ष फूलेंद्र कुमार ने बताया कि सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज किया गया है और केस का अनुसंधान भी प्रारंभ कर दिया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। किशनगंज के पहाड़कट्टा थाना क्षेत्र की नाबालिग को बंधक बनाकर रेप करने का मामला सामने आया है। घटना को लेकर 25 अप्रैल को पहाड़कट्टा थाना में प्राथमिकी दर्ज करवाई गई है। प्राथमिकी दर्ज किए जाने के बाद पुलिस घटना के अनुसंधान में जुट गई है। दर्ज प्राथमिकी के अनुसार बीते 21 अप्रैल को दो युवकों ने नाबालिग का अपहरण घर के पास से ही कर लिया था। उसके बाद उसे जबरन बंगाल के एक स्थान पर ले जाया गया। वहां बेचने का प्रयास किया गया। लेकिन बेचने में असफल होने के बाद नाबालिग लड़की को एक घर में बंद कर रखा गया। वहां युवती के साथ दो आरोपियों ने जबरन रेप की घटना को अंजाम दिया। परिजन घटना की जानकारी मिलने पर पहाड़कट्टा थाना पहुंचे। मामले को लेकर पहाड़कट्टा थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई। आवेदन मिलने के बाद थाना में मामला दर्ज किया गया। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी थानाध्यक्ष फूलेंद्र कुमार ने बताया कि सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज किया गया है और केस का अनुसंधान भी प्रारंभ कर दिया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *