भोजपुर में एक ही परिवार के 5 लोगों पर हमला:क्रिकेट खेलने को लेकर बच्चों से हुआ था विवाद, लाठी-डंडे और लोहे की रॉड से पिटाई

भोजपुर में एक ही परिवार के 5 लोगों पर हमला:क्रिकेट खेलने को लेकर बच्चों से हुआ था विवाद, लाठी-डंडे और लोहे की रॉड से पिटाई

भोजपुर के परशुराम गांव में बच्चों के बीच क्रिकेट खेलने को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया। पिता-पुत्र समेत पांच लोगों की लाठी-डंडे और लोहे की रॉड से बेरहमी से पिटाई कर दी गई। जिसमें एक व्यक्ति का सिर फट गया। दूसरे पक्ष के कुछ लोगों को भी हल्की चोटें आई हैं। ग्रामीणों के हस्तक्षेप से मामला शांत हुआ। घायलों में प्रयाग यादव(49), उनके बड़े भाई हरिद्वार यादव(55), दो भतीजे गोरख यादव(17) और विभु कुमार(14) शामिल है। सभी का इलाज स्थानीय स्तर पर कराया जा रहा है। गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है। घटना सिन्हा थाना क्षेत्र की है। खेलने से मना करने पर पिटाई पीड़ित पक्ष के गोरख यादव ने बताया कि वह अपने दोस्तों के साथ गांव के मैदान में क्रिकेट खेलने गया था। इसी दौरान दो बड़े लड़के वहां पहुंचे, कहा कि हमलोग भी खेलेंगे। मैंने यह कहते हुए मना कर दिया कि आप उम्र में बड़े हैं। छोटे बच्चों के साथ नहीं खेल सकते। मना करने पर दोनों लड़कों ने नाराज होकर मेरी पिटाई कर दी। इसके बाद घर पहुंचकर परिजनों को पूरी बात बताई। उस समय मामला शांत हो गया। कुछ ही देर बाद आरोपी युवक अपने परिवार के अन्य लोगों के साथ दोबारा वहां पहुंचे। लाठी-डंडे से हमला कर दिया। जो भी बीच-बचाव करने आया, उसे भी नहीं छोड़ा। चाचा पर लोहे के रॉड से हमला किया गया, जिससे उनका सिर फट गया। इस संबंध में स्थानीय थाना में शिकायत दर्ज कराई है। भोजपुर के परशुराम गांव में बच्चों के बीच क्रिकेट खेलने को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया। पिता-पुत्र समेत पांच लोगों की लाठी-डंडे और लोहे की रॉड से बेरहमी से पिटाई कर दी गई। जिसमें एक व्यक्ति का सिर फट गया। दूसरे पक्ष के कुछ लोगों को भी हल्की चोटें आई हैं। ग्रामीणों के हस्तक्षेप से मामला शांत हुआ। घायलों में प्रयाग यादव(49), उनके बड़े भाई हरिद्वार यादव(55), दो भतीजे गोरख यादव(17) और विभु कुमार(14) शामिल है। सभी का इलाज स्थानीय स्तर पर कराया जा रहा है। गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है। घटना सिन्हा थाना क्षेत्र की है। खेलने से मना करने पर पिटाई पीड़ित पक्ष के गोरख यादव ने बताया कि वह अपने दोस्तों के साथ गांव के मैदान में क्रिकेट खेलने गया था। इसी दौरान दो बड़े लड़के वहां पहुंचे, कहा कि हमलोग भी खेलेंगे। मैंने यह कहते हुए मना कर दिया कि आप उम्र में बड़े हैं। छोटे बच्चों के साथ नहीं खेल सकते। मना करने पर दोनों लड़कों ने नाराज होकर मेरी पिटाई कर दी। इसके बाद घर पहुंचकर परिजनों को पूरी बात बताई। उस समय मामला शांत हो गया। कुछ ही देर बाद आरोपी युवक अपने परिवार के अन्य लोगों के साथ दोबारा वहां पहुंचे। लाठी-डंडे से हमला कर दिया। जो भी बीच-बचाव करने आया, उसे भी नहीं छोड़ा। चाचा पर लोहे के रॉड से हमला किया गया, जिससे उनका सिर फट गया। इस संबंध में स्थानीय थाना में शिकायत दर्ज कराई है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *