भास्कर न्यूज|बेतिया जिला होमगार्ड संघ के विभिन्न पदों पर विजयी प्रत्याशियों ने सोमवार को नगर के देवरहवा बाबा मंदिर परिसर में अनौपचारिक बैठक की। होमगार्ड जवानों के हित में काम करने का संकल्प दोहराया जिसमें संघ का चुनाव हुआ। एक-दूसरे को जीत की बधाई दी और जवानों के हित के लिए अभी से ही काम पर लग जाने की बात कही। पांचवीं बार अध्यक्ष पद पर विजयी संजय कुमार राव ने कहा कि होमगार्ड जवानों की कई मांगे बरसों से लंबित है। मांग को पूरा करने के लिए अब नए सिरे से रणनीति बनेगी। लगातार आठवीं बार सचिव पद पर विजयी सुबोध कुमार तिवारी ने कहा कि होमगार्ड जवान लंबे अरसे से उपेक्षा के शिकार रहे हैं। सरकार उनकी मांग लगातार अनसुनी कर रही है। बिहार गृह रक्षा वाहिनी स्वयंसेवक सेवक संघ के चुनाव में विभिन्न पदों पर 12 लोगों ने विजय दर्ज किया है। विगत दिनों हुए चुनाव में 1465 वोटरों में से 1038 जवानों ने मताधिकार का प्रयोग किया। अध्यक्ष पद पर संजय कुमार राव पांचवीं बार चुनाव जीते हैं। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी निवर्तमान अध्यक्ष नीतेश कुमार मिश्र को 489 वोटो से हराया है। संजय कुमार राव को 724 और नितेश कुमार मिश्र को 235 मत मिले। जबकि सुबोध कुमार तिवारी ने आठवीं बार जीत दर्ज किया। उन्होंने रमेश प्रसाद को 338 मतों से हराया। सुबोध कुमार तिवारी को 609 और रमेश प्रसाद को 271 मत मिले। उपाध्यक्ष पद पर रविंद्र चौधरी व मंजर खान, कोषाध्यक्ष पद पर अभय सिंह, उपसचिव के पद पर शेख समशुल होदा, संगठन सचिव के पद पर नीलू प्रसाद सिंह, शिव यादव, मुन्ना कुमार, लाल बाबू पासवान तथा कार्यालय सचिव के पद पर मुस्ताक अंसारी व मुन्ना कुंवर ने जीत दर्ज की है। भास्कर न्यूज|बेतिया जिला होमगार्ड संघ के विभिन्न पदों पर विजयी प्रत्याशियों ने सोमवार को नगर के देवरहवा बाबा मंदिर परिसर में अनौपचारिक बैठक की। होमगार्ड जवानों के हित में काम करने का संकल्प दोहराया जिसमें संघ का चुनाव हुआ। एक-दूसरे को जीत की बधाई दी और जवानों के हित के लिए अभी से ही काम पर लग जाने की बात कही। पांचवीं बार अध्यक्ष पद पर विजयी संजय कुमार राव ने कहा कि होमगार्ड जवानों की कई मांगे बरसों से लंबित है। मांग को पूरा करने के लिए अब नए सिरे से रणनीति बनेगी। लगातार आठवीं बार सचिव पद पर विजयी सुबोध कुमार तिवारी ने कहा कि होमगार्ड जवान लंबे अरसे से उपेक्षा के शिकार रहे हैं। सरकार उनकी मांग लगातार अनसुनी कर रही है। बिहार गृह रक्षा वाहिनी स्वयंसेवक सेवक संघ के चुनाव में विभिन्न पदों पर 12 लोगों ने विजय दर्ज किया है। विगत दिनों हुए चुनाव में 1465 वोटरों में से 1038 जवानों ने मताधिकार का प्रयोग किया। अध्यक्ष पद पर संजय कुमार राव पांचवीं बार चुनाव जीते हैं। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी निवर्तमान अध्यक्ष नीतेश कुमार मिश्र को 489 वोटो से हराया है। संजय कुमार राव को 724 और नितेश कुमार मिश्र को 235 मत मिले। जबकि सुबोध कुमार तिवारी ने आठवीं बार जीत दर्ज किया। उन्होंने रमेश प्रसाद को 338 मतों से हराया। सुबोध कुमार तिवारी को 609 और रमेश प्रसाद को 271 मत मिले। उपाध्यक्ष पद पर रविंद्र चौधरी व मंजर खान, कोषाध्यक्ष पद पर अभय सिंह, उपसचिव के पद पर शेख समशुल होदा, संगठन सचिव के पद पर नीलू प्रसाद सिंह, शिव यादव, मुन्ना कुमार, लाल बाबू पासवान तथा कार्यालय सचिव के पद पर मुस्ताक अंसारी व मुन्ना कुंवर ने जीत दर्ज की है।


