पटना के गंगा पथ में दुकानदारों के लिए वेडिंग जोन डेवेलप किया जाएगा। 1.93 एकड़ में बन रहे इस वेडिंग जोन में एंटरटेनमेंट जोन, ऐम्फीथिएटर, किड्स जोन का निर्माण किया जाएगा। दीघा गोलंबर के नीचे और अटल पथ के पास खाली जमीन पर यह वेंडिंग जोन विकसित किया जा रहा है। इसका उद्देश्य गंगा पथ की सड़क को अतिक्रमण मुक्त करना और जाम की समस्या को कम करना है। इसे दो फेज में तैयार किया जाएगा। सेल्फी पॉइंट भी बनाए जाएंगे पहले फेज में पीसीसी सड़क और पेवर ब्लॉक बिछाकर दुकानदारों को जगह आवंटित की जाएगी। 15 मई तक शिफ्टिंग का लक्ष्य रखा गया है। दूसरे फेज में इस एरिया को डेवेलप करते हुए एक इंटरटेनमेंट जोन के रूप में विकसित किया जाएगा। नए वेंडिंग जोन में पार्किंग, शौचालय, पेयजल और हाई-मास्ट लाइट की व्यवस्था होगी। इसमें खास तरह के डेकोरेटिव लाइट्स लगाए जाएंगे। खूबसूरत तरीके से प्लांटेशन और लैंडस्केपिंग होगी। इसके साथ ही सेल्फी पॉइंट भी बनाए जाएंगे। 2.96 करोड़ रुपये में लगेंगे हाई मास्ट लाइट दीघा गोलंबर के नीचे वेंडिंग जोन बनाने के लिए दानापुर अंचलाधिकारी से एनओसी मिलने के बाद काम में तेजी लाई गई है। वेंडिंग जोन को विकसित करने के लिए पेवर ब्लॉक बिछाने और हाई मास्ट लाइट लगाने जैसे कार्यों पर 2.96 करोड़ रुपये खर्च होंगे। निगम ने 15 मई तक करीब 250 दुकानदारों को यहां अस्थायी रूप से बसाने का लक्ष्य रखा है, जिसकी तैयारी के लिए 59 लाख रुपये अलग से आवंटित किए गए हैं। पटना के गंगा पथ में दुकानदारों के लिए वेडिंग जोन डेवेलप किया जाएगा। 1.93 एकड़ में बन रहे इस वेडिंग जोन में एंटरटेनमेंट जोन, ऐम्फीथिएटर, किड्स जोन का निर्माण किया जाएगा। दीघा गोलंबर के नीचे और अटल पथ के पास खाली जमीन पर यह वेंडिंग जोन विकसित किया जा रहा है। इसका उद्देश्य गंगा पथ की सड़क को अतिक्रमण मुक्त करना और जाम की समस्या को कम करना है। इसे दो फेज में तैयार किया जाएगा। सेल्फी पॉइंट भी बनाए जाएंगे पहले फेज में पीसीसी सड़क और पेवर ब्लॉक बिछाकर दुकानदारों को जगह आवंटित की जाएगी। 15 मई तक शिफ्टिंग का लक्ष्य रखा गया है। दूसरे फेज में इस एरिया को डेवेलप करते हुए एक इंटरटेनमेंट जोन के रूप में विकसित किया जाएगा। नए वेंडिंग जोन में पार्किंग, शौचालय, पेयजल और हाई-मास्ट लाइट की व्यवस्था होगी। इसमें खास तरह के डेकोरेटिव लाइट्स लगाए जाएंगे। खूबसूरत तरीके से प्लांटेशन और लैंडस्केपिंग होगी। इसके साथ ही सेल्फी पॉइंट भी बनाए जाएंगे। 2.96 करोड़ रुपये में लगेंगे हाई मास्ट लाइट दीघा गोलंबर के नीचे वेंडिंग जोन बनाने के लिए दानापुर अंचलाधिकारी से एनओसी मिलने के बाद काम में तेजी लाई गई है। वेंडिंग जोन को विकसित करने के लिए पेवर ब्लॉक बिछाने और हाई मास्ट लाइट लगाने जैसे कार्यों पर 2.96 करोड़ रुपये खर्च होंगे। निगम ने 15 मई तक करीब 250 दुकानदारों को यहां अस्थायी रूप से बसाने का लक्ष्य रखा है, जिसकी तैयारी के लिए 59 लाख रुपये अलग से आवंटित किए गए हैं।


