वीरपुर/बेगूसराय। होली पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से वीरपुर थाना क्षेत्र में पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। इसी क्रम में देर शाम प्रखंड के विभिन्न गांवों में फ्लैग मार्च और पैदल मार्च निकाला गया। इस मार्च का नेतृत्व बीडीओ पंकज कुमार शक्तिधर, सीओ भाई वीरेंद्र और थानाध्यक्ष रविंद्र कुमार ने संयुक्त रूप से किया। फ्लैग मार्च वीरपुर, मुजफ्फरा, सिकरहुला, फूलकारी, कारीचक, सरौंजा, सहुरी, मैदा बभनगामा और नौला सहित कई गांवों से गुजरा। इस दौरान पुलिस बल के साथ दफादार, चौकीदार और ग्राम रक्षा दल के सदस्य भी मौजूद थे। मार्च के माध्यम से आम लोगों को होली का पर्व आपसी भाईचारे, सामाजिक सौहार्द और शांतिपूर्ण माहौल में मनाने का संदेश दिया गया। अधिकारियों ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत स्थानीय पुलिस को देने की अपील की। थानाध्यक्ष रविंद्र कुमार ने स्पष्ट चेतावनी दी कि प्रतिबंध के बावजूद डीजे बजाते पाए जाने पर उसे जब्त कर संबंधित लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि पर्व के दौरान हुड़दंग या अशांति फैलाने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। प्रशासन ने बताया कि संवेदनशील स्थलों पर विशेष पुलिस बल तैनात किया गया है और लगातार गश्ती अभियान चलाया जाएगा। पुलिस पदाधिकारियों ने इस बात पर जोर दिया कि आमजन के सहयोग से ही त्योहार शांतिपूर्वक संपन्न हो सकता है। इस अवसर पर पुलिस अवर निरीक्षक अजय कुमार, ऋषिकेश भारद्वाज, नौला पिकेट प्रभारी संजय कुमार सिंह सहित वीरपुर थाना के कई पुलिसकर्मी उपस्थित थे। वीरपुर/बेगूसराय। होली पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से वीरपुर थाना क्षेत्र में पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। इसी क्रम में देर शाम प्रखंड के विभिन्न गांवों में फ्लैग मार्च और पैदल मार्च निकाला गया। इस मार्च का नेतृत्व बीडीओ पंकज कुमार शक्तिधर, सीओ भाई वीरेंद्र और थानाध्यक्ष रविंद्र कुमार ने संयुक्त रूप से किया। फ्लैग मार्च वीरपुर, मुजफ्फरा, सिकरहुला, फूलकारी, कारीचक, सरौंजा, सहुरी, मैदा बभनगामा और नौला सहित कई गांवों से गुजरा। इस दौरान पुलिस बल के साथ दफादार, चौकीदार और ग्राम रक्षा दल के सदस्य भी मौजूद थे। मार्च के माध्यम से आम लोगों को होली का पर्व आपसी भाईचारे, सामाजिक सौहार्द और शांतिपूर्ण माहौल में मनाने का संदेश दिया गया। अधिकारियों ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत स्थानीय पुलिस को देने की अपील की। थानाध्यक्ष रविंद्र कुमार ने स्पष्ट चेतावनी दी कि प्रतिबंध के बावजूद डीजे बजाते पाए जाने पर उसे जब्त कर संबंधित लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि पर्व के दौरान हुड़दंग या अशांति फैलाने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। प्रशासन ने बताया कि संवेदनशील स्थलों पर विशेष पुलिस बल तैनात किया गया है और लगातार गश्ती अभियान चलाया जाएगा। पुलिस पदाधिकारियों ने इस बात पर जोर दिया कि आमजन के सहयोग से ही त्योहार शांतिपूर्वक संपन्न हो सकता है। इस अवसर पर पुलिस अवर निरीक्षक अजय कुमार, ऋषिकेश भारद्वाज, नौला पिकेट प्रभारी संजय कुमार सिंह सहित वीरपुर थाना के कई पुलिसकर्मी उपस्थित थे।


