राहत: पीडीएस दुकानों पर मिलेगा कुकिंग कोयला

शाहपुर |स्थानीय शाहपुर प्रखंड सहित जिले के पीडीएस दुकानों पर कुकिंग कोयला लाभुकों को उपलब्ध कराया जाएगा। इसको लेकर खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग द्वारा दिशा-निर्देश जारी कर दिया गया है। विभाग के अधिकारियों की माने तो यह निर्णय रसोई गैस की संभावित कमी को देखते वैकल्पिक ऊर्जा स्रोत के रूप में लाभुकों को कोयला उपलब्ध कराने का निर्णय लिया गया है। यह कोयला का इस्तेमाल विशेष रूप से रसोई कार्य के लिए किया जाएगा, साथ ही इसके वितरण की निगरानी जिला स्तर के साथ-साथ मुख्यालय स्तर से भी की जाएगी। अंत्योदय अन्न योजना श्रेणी के लाभार्थियों को बायोमेट्रिक सत्यापन के बाद प्रति परिवार 1 क्विंटल कोयला प्रतिमाह उपलब्ध कराया जाएगा। शाहपुर |स्थानीय शाहपुर प्रखंड सहित जिले के पीडीएस दुकानों पर कुकिंग कोयला लाभुकों को उपलब्ध कराया जाएगा। इसको लेकर खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग द्वारा दिशा-निर्देश जारी कर दिया गया है। विभाग के अधिकारियों की माने तो यह निर्णय रसोई गैस की संभावित कमी को देखते वैकल्पिक ऊर्जा स्रोत के रूप में लाभुकों को कोयला उपलब्ध कराने का निर्णय लिया गया है। यह कोयला का इस्तेमाल विशेष रूप से रसोई कार्य के लिए किया जाएगा, साथ ही इसके वितरण की निगरानी जिला स्तर के साथ-साथ मुख्यालय स्तर से भी की जाएगी। अंत्योदय अन्न योजना श्रेणी के लाभार्थियों को बायोमेट्रिक सत्यापन के बाद प्रति परिवार 1 क्विंटल कोयला प्रतिमाह उपलब्ध कराया जाएगा।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *