वर्ल्ड बैंक टीम ने बेगूसराय में चल रही विकास योजनाओं का लिया जायजा

वर्ल्ड बैंक टीम ने बेगूसराय में चल रही विकास योजनाओं का लिया जायजा

सिटी िरपोर्टर| बेगूसराय बेगूसराय: वर्ल्ड बैंक की टीम ने गुरुवार को जिले में चल रही विभिन्न विकास योजनाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान टीम ने जिलाधिकारी श्रीकांत शास्त्री और नगर आयुक्त समेत अन्य अधिकारियों के साथ नगर निगम के एसटीपी प्लांट तथा सिमरिया क्षेत्र में प्रस्तावित विकास कार्यों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त ने गंगिया नाला जलनिकासी परियोजना का प्रस्ताव रखा। वहीं डीएम ने आईटी हब, कन्वेंशन सेंटर, रीवर फ्रंट, सिमरिया मल्टी मॉडल टर्मिनल, रेसिडेंशियल टाउनशिप और पार्क से जुड़े प्रस्ताव टीम को सौंपे। गौरतलब है कि सिमरिया घाट के विकास को लेकर पहले भी मांग उठती रही है। अब वर्ल्ड बैंक टीम के निरीक्षण के बाद इन योजनाओं को गति मिलने की उम्मीद बढ़ गई है। निरीक्षण में डीडीसी, उपनगर आयुक्त, लोक स्वच्छता पदाधिकारी, टाउन प्लानर और इंजीनियरों की टीम भी मौजूद रही। सिटी िरपोर्टर| बेगूसराय बेगूसराय: वर्ल्ड बैंक की टीम ने गुरुवार को जिले में चल रही विभिन्न विकास योजनाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान टीम ने जिलाधिकारी श्रीकांत शास्त्री और नगर आयुक्त समेत अन्य अधिकारियों के साथ नगर निगम के एसटीपी प्लांट तथा सिमरिया क्षेत्र में प्रस्तावित विकास कार्यों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त ने गंगिया नाला जलनिकासी परियोजना का प्रस्ताव रखा। वहीं डीएम ने आईटी हब, कन्वेंशन सेंटर, रीवर फ्रंट, सिमरिया मल्टी मॉडल टर्मिनल, रेसिडेंशियल टाउनशिप और पार्क से जुड़े प्रस्ताव टीम को सौंपे। गौरतलब है कि सिमरिया घाट के विकास को लेकर पहले भी मांग उठती रही है। अब वर्ल्ड बैंक टीम के निरीक्षण के बाद इन योजनाओं को गति मिलने की उम्मीद बढ़ गई है। निरीक्षण में डीडीसी, उपनगर आयुक्त, लोक स्वच्छता पदाधिकारी, टाउन प्लानर और इंजीनियरों की टीम भी मौजूद रही।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *