महाराष्ट्र की ‘लाड़ली बस’ के नए चेहरे बने Riteish और Genelia Deshmukh, MSRTC ने 5 साल के लिए बनाया ब्रांड एंबेसडर

महाराष्ट्र की ‘लाड़ली बस’ के नए चेहरे बने Riteish और Genelia Deshmukh, MSRTC ने 5 साल के लिए बनाया ब्रांड एंबेसडर

महाराष्ट्र की जीवनरेखा मानी जाने वाली महाराष्ट्र राज्य मार्ग परिवहन निगम (MSRTC) ने अपनी ब्रांड वैल्यू और यात्री जुड़ाव को बढ़ाने के लिए एक बड़ा कदम उठाया है। बॉलीवुड और मराठी सिनेमा की लोकप्रिय जोड़ी रितेश देशमुख और जिनेलिया देशमुख को आधिकारिक तौर पर निगम का नया ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया गया है। बुधवार को मंत्रालय में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में इस नियुक्ति पर मुहर लगाई गई। इस अवसर पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक की उपस्थिति में औपचारिक करार पर हस्ताक्षर किए गए।

इसे भी पढ़ें: Bollywood Wrap Up | Aryan Khan ने दोस्त की शादी में मचाई धूम, बला की खूबसूरत हरियाणवी एक्ट्रेस दिव्यांका सिरोही की मौत

 

उनकी नियुक्ति को औपचारिक रूप देने संबंधी करार पर मंत्रालय में हस्ताक्षर किए गए जहां मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक मौजूद थे।
अधिकारियों ने बताया कि रितेश और जिनेलिया एमएसआरटीसी के अभियानों में सक्रिय रूप से भाग लेंगे।
एमएसआरटीसी ने 2023 में प्रसिद्ध मराठी अभिनेता मकरंद अनासपुरे को अपना ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया था, लेकिन वह निगम के कार्यक्रमों में कम ही दिखाई दिए।

इसे भी पढ़ें: Divyanka Sirohi Death | 30 की उम्र में थमीं दिव्यांका सिरोही की धड़कनें, इंस्टाग्राम पर शेयर की थी ये आखिरी पोस्ट

 

दिवंगत अभिनेता विक्रम गोखले दो दशक पहले निगम के ब्रांड एंबेसडर थे।
एमएसआरटीसी देश का सबसे बड़ा सड़क परिवहन निगम है, जिसके पास 16,000 से अधिक बसों का बेड़ा और करीब 86,000 कर्मचारियों का कार्यबल है। हर दिन 55 लाख से अधिक यात्री इसकी बसों से यात्रा करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *