कृषि मंत्री ने खनुवा नदी पर चलाया स्वच्छता अभियान:देवरिया में श्रमदान कर दिया पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता का संदेश
देवरिया में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में पथरदेवा विधानसभा क्षेत्र के पकहा गांव स्थित खनुवा नदी पर रविवार को एक वृहद स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस अभियान का नेतृत्व उत्तर प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने किया। “स्वच्छ नदी–समृद्ध किसान, स्वस्थ जन-जीवन” थीम पर आधारित इस अभियान में…


