ओरी ने फिर कसा सारा अली खान पर तंज? ‘खतरों के खिलाड़ी’ से पहले छिड़ी नई बहस

ओरी ने फिर कसा सारा अली खान पर तंज? ‘खतरों के खिलाड़ी’ से पहले छिड़ी नई बहस

Orry Dig On Sara Ali Khan: सोशल मीडिया की दुनिया के सबसे चर्चित और रहस्यमयी शख्सियत ओरहान अवात्रामणि, जिन्हें दुनिया ‘ओरी’ के नाम से जानती है, एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार व जह उनकी कोई अतरंगी फोटो नहीं, बल्कि रोहित शेट्टी के मशहूर स्टंट शो ‘खतरों के खिलाड़ी सीजन 15’ में उनकी एंट्री है। शो शुरू होने से पहले ही ओरी ने अपनी बातों से वो ‘धमाका’ कर दिया है, जिसकी गूंज बॉलीवुड गलियारों तक सुनाई दे रही है। ओरी ने अपनी एक ताजा टिप्पणी में सारा अली खान को निशाने पर लिया है, जिससे फैंस के बीच नई बहस छिड़ गई है।

ओरी ने सारा अली खान पर किया खुलासा (Orry Dig On Sara Ali Khan)

हाल ही में एक बातचीत के दौरान जब ओरी से ‘खतरों के खिलाड़ी’ और इसके होस्ट रोहित शेट्टी के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने बड़े ही बेबाक अंदाज में जवाब दिया। ओरी ने कहा, “ईमानदारी से कहूं तो मैंने यह शो कभी नहीं देखा है, लेकिन हां, रोहित शेट्टी को मैं अच्छे से जानता हूं। उन्होंने सारा अली खान को ‘सिम्बा’ जैसी फिल्म से इतनी बड़ी सफलता दिलाई है। मेरा मानना है कि अगर वह सारा के लिए ऐसा कर सकते हैं, तो यकीनन मेरे लिए भी कुछ न कुछ जरूर कर पाएंगे। मैं उनके साथ काम करने को लेकर काफी उत्साहित हूं।”

ओरी की इस बात को नेटिजन्स सीधे तौर पर सारा अली खान के करियर पर तंज मान रहे हैं। लोग सोशल मीडिया पर कह रहे हैं कि ओरी ने बातों-बातों में सारा की सफलता का क्रेडिट पूरी तरह रोहित शेट्टी को दे दिया है। ऐसे में फैंस के बीच तीखी बयानबाजी हो रही है।

Orry Dig On Sara Ali Khan

अमृता सिंह और सारा से अनबन की कहानी (Orry Khatron Ke Khiladi 15 entry)

यह पहली बार नहीं है जब ओरी और सारा के बीच खटास सामने आई है। कुछ समय पहले ओरी ने यह खुलासा कर सबको चौंका दिया था कि उन्होंने सारा को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया है और इब्राहिम अली खान को तो वह सालों से फॉलो नहीं करते। जब उनसे इसकी वजह पूछी गई, तो उन्होंने सारा की मां और दिग्गज अभिनेत्री अमृता सिंह का नाम लिया था।

Orry Dig On Sara Ali Khan

ओरी ने दावा किया कि अमृता सिंह ने उन्हें कुछ ऐसा “मानसिक तनाव” ट्रॉमा दिया है, जिसे वह भूल नहीं पा रहे हैं। उन्होंने साफ शब्दों में कहा था, “सारा के साथ दोस्ती का दिखावा करने का मतलब होगा उस तकलीफ को नजरअंदाज करना जो उनकी मां ने मुझे दी है। अब मैं यह नाटक और नहीं कर सकता।” उन्होंने समझौता करने की एक ही शर्त रखी- “अगर अमृता सिंह मुझसे माफी मांग लें, तो शायद मैं भविष्य में इस कड़वाहट को भुलाने के बारे में सोचूं।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *