पीएम की अपील पर मंत्रियों ने घटाई गाड़ियों की संख्या:डिप्टी सीएम बोले- बहुत जरूरी पर ही सरकारी यात्रा करूंगा, जन सुनवाई में पहुंचे विजय चौधरी

पीएम की अपील पर मंत्रियों ने घटाई गाड़ियों की संख्या:डिप्टी सीएम बोले- बहुत जरूरी पर ही सरकारी यात्रा करूंगा, जन सुनवाई में पहुंचे विजय चौधरी

पटना के जेडीयू कार्यालय में जनसुनवाई कार्यक्रम की शुरुआत कर दी गई है। सोमवार को आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में बिहार सरकार के कई मंत्री मौजूद रहें। जनसुनवाई कार्यक्रम के बाद उपमुख्यमंत्री विजय चौधरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उस अपील का समर्थन किया, जिसमें लोगों से तेल की बचत और गैरजरूरी खर्चों में कमी लाने का आग्रह किया गया है। विजय चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री के आह्वान का पूरे देश को समर्थन करना चाहिए। उन्होंने बताया कि मैंने खुद अपने वाहनों की संख्या आधी कर दी है और अब केवल अत्यंत आवश्यक होने पर ही सरकारी यात्रा करेंगे। वहीं, मंत्री शीला मंडल ने भी कहा है कि वे एक ही गाड़ी का इस्तेमाल करेंगी। इसके अलावा उपमुख्यमंत्री विजय चौधरी ने कहा कि जनता की समस्याओं को सुनना सरकार की जिम्मेदारी है। पहले भी इस तरह का कार्यक्रम लगातार चलता रहा है। विजय चौधरी ने स्पष्ट किया कि यह कार्यक्रम लगातार जारी रहेगा और हर दिन अलग-अलग मंत्रियों की ड्यूटी लगाई जाएगी, ताकि लोगों को अपनी बात सीधे सरकार तक पहुंचाने का अवसर मिलता रहे। पीएम ने आदेश नहीं सुझाव और अपील की है उन्होंने कहा कि यह किसी एक व्यक्ति या सरकार का विषय नहीं है। वर्तमान अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों को देखते हुए देशहित में यह जरूरी है कि हम संसाधनों की बचत करें। जो लोग इसका विरोध कर रहे हैं, वे देशहित को समझ नहीं रहे हैं। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री ने कोई आदेश नहीं दिया है, बल्कि देशहित में सुझाव और अपील की है। अगर लोग इसका पालन करेंगे तो इससे विदेशी मुद्रा की बचत होगी और पेट्रोल-डीजल की खपत भी कम होगी।
बिहार भी देश का हिस्सा है, यहां भी लोग पालन करेंगे विजय चौधरी ने कहा कि बिहार भी देश का हिस्सा है और यहां के लोग भी प्रधानमंत्री के आह्वान का पालन करेंगे। उन्होंने कहा कि आर्थिक चुनौतियों और वैश्विक परिस्थितियों को देखते हुए आम लोगों को भी अपनी जिम्मेदारी समझनी चाहिए। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर कांग्रेस इस मुद्दे पर तंज कस रही है, तो इसका मतलब है कि उसे देश की समस्याओं और चुनौतियों से कोई लेना-देना नहीं है। शिक्षा मंत्री पर लगे आरोपों पर बोले विजय चौधरी शिक्षा मंत्री पर लग रहे आरोपों को लेकर विजय चौधरी ने कहा कि केवल आरोप लगाने भर से कोई दोषी नहीं हो जाता। उन्होंने कहा कि अगर किसी के पास सबूत है तो सामने लाए। हमे सबूत दीजिएगा तो मुकम्मल जांच कराई जाएगी और कानून अपना काम करेगा। सरकार किसी भी मामले को गंभीरता से लेती है, लेकिन बिना तथ्य और प्रमाण के केवल राजनीतिक आरोपों के आधार पर कार्रवाई नहीं की जा सकती। विकास भवन में शराब की बोतल मिलने के मामले पर भी उपमुख्यमंत्री ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि बिहार में शराबबंदी कानून पूरी तरह लागू है और कानून स्पष्ट रूप से कहता है कि शराब रखना और शराब पीना दोनों अपराध हैं। ऐसे मामलों में पहले भी कार्रवाई होती रही है और आगे भी कानून के तहत सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
मंत्री शीला मंडल ने महिलाओं से की खास अपील मंत्री शीला मंडल ने भी प्रधानमंत्री की अपील का समर्थन करते हुए कहा कि पूरे देश को साथ देना चाहिए। मैंने खुद पहल करते हुए एक ही गाड़ी से चलने का निर्णय लिया है और जरूरत नहीं होने पर यात्रा से बचने का प्रयास करूंगी। उन्होंने महिलाओं से विशेष आग्रह करते हुए कहा कि देशहित में एक वर्ष तक सोना खरीदने से परहेज करें। उनका कहना था कि अगर लोग थोड़ी जागरूकता दिखाएं तो इससे देश की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और विदेशी मुद्रा की बचत भी होगी। पूरा बिहार प्रधानमंत्री के आग्रह का समर्थन करेगा- लेसी सिंह मंत्री लेसी सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री की अपील का पूरा बिहार समर्थन करेगा। उन्होंने कहा कि पेट्रोल बचाने को लेकर सरकार और पार्टी स्तर पर जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। देशहित को सर्वोपरि रखते हुए लोगों को गैरजरूरी खर्चों में कटौती करनी चाहिए। उन्होंने महिलाओं से भी अपील की कि वे एक साल तक सोना नहीं खरीदें और देश की आर्थिक मजबूती में योगदान दें। उन्होंने कहा कि यह समय देश के साथ खड़े होने का है और बिहार के लोग हमेशा राष्ट्रहित में आगे रहे हैं। कार्यक्रम में बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी, मंत्री शीला मंडल, मंत्री बुलो मंडल और मंत्री लेसी सिंह शामिल हुए। हालांकि पहला दिन होने की वजह से लोग शिकायत लेकर नहीं पहुंचे थे, लेकिन कार्यकर्ता अपने नेता से मिलने पहुंचे थे। पटना के जेडीयू कार्यालय में जनसुनवाई कार्यक्रम की शुरुआत कर दी गई है। सोमवार को आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में बिहार सरकार के कई मंत्री मौजूद रहें। जनसुनवाई कार्यक्रम के बाद उपमुख्यमंत्री विजय चौधरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उस अपील का समर्थन किया, जिसमें लोगों से तेल की बचत और गैरजरूरी खर्चों में कमी लाने का आग्रह किया गया है। विजय चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री के आह्वान का पूरे देश को समर्थन करना चाहिए। उन्होंने बताया कि मैंने खुद अपने वाहनों की संख्या आधी कर दी है और अब केवल अत्यंत आवश्यक होने पर ही सरकारी यात्रा करेंगे। वहीं, मंत्री शीला मंडल ने भी कहा है कि वे एक ही गाड़ी का इस्तेमाल करेंगी। इसके अलावा उपमुख्यमंत्री विजय चौधरी ने कहा कि जनता की समस्याओं को सुनना सरकार की जिम्मेदारी है। पहले भी इस तरह का कार्यक्रम लगातार चलता रहा है। विजय चौधरी ने स्पष्ट किया कि यह कार्यक्रम लगातार जारी रहेगा और हर दिन अलग-अलग मंत्रियों की ड्यूटी लगाई जाएगी, ताकि लोगों को अपनी बात सीधे सरकार तक पहुंचाने का अवसर मिलता रहे। पीएम ने आदेश नहीं सुझाव और अपील की है उन्होंने कहा कि यह किसी एक व्यक्ति या सरकार का विषय नहीं है। वर्तमान अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों को देखते हुए देशहित में यह जरूरी है कि हम संसाधनों की बचत करें। जो लोग इसका विरोध कर रहे हैं, वे देशहित को समझ नहीं रहे हैं। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री ने कोई आदेश नहीं दिया है, बल्कि देशहित में सुझाव और अपील की है। अगर लोग इसका पालन करेंगे तो इससे विदेशी मुद्रा की बचत होगी और पेट्रोल-डीजल की खपत भी कम होगी।
बिहार भी देश का हिस्सा है, यहां भी लोग पालन करेंगे विजय चौधरी ने कहा कि बिहार भी देश का हिस्सा है और यहां के लोग भी प्रधानमंत्री के आह्वान का पालन करेंगे। उन्होंने कहा कि आर्थिक चुनौतियों और वैश्विक परिस्थितियों को देखते हुए आम लोगों को भी अपनी जिम्मेदारी समझनी चाहिए। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर कांग्रेस इस मुद्दे पर तंज कस रही है, तो इसका मतलब है कि उसे देश की समस्याओं और चुनौतियों से कोई लेना-देना नहीं है। शिक्षा मंत्री पर लगे आरोपों पर बोले विजय चौधरी शिक्षा मंत्री पर लग रहे आरोपों को लेकर विजय चौधरी ने कहा कि केवल आरोप लगाने भर से कोई दोषी नहीं हो जाता। उन्होंने कहा कि अगर किसी के पास सबूत है तो सामने लाए। हमे सबूत दीजिएगा तो मुकम्मल जांच कराई जाएगी और कानून अपना काम करेगा। सरकार किसी भी मामले को गंभीरता से लेती है, लेकिन बिना तथ्य और प्रमाण के केवल राजनीतिक आरोपों के आधार पर कार्रवाई नहीं की जा सकती। विकास भवन में शराब की बोतल मिलने के मामले पर भी उपमुख्यमंत्री ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि बिहार में शराबबंदी कानून पूरी तरह लागू है और कानून स्पष्ट रूप से कहता है कि शराब रखना और शराब पीना दोनों अपराध हैं। ऐसे मामलों में पहले भी कार्रवाई होती रही है और आगे भी कानून के तहत सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
मंत्री शीला मंडल ने महिलाओं से की खास अपील मंत्री शीला मंडल ने भी प्रधानमंत्री की अपील का समर्थन करते हुए कहा कि पूरे देश को साथ देना चाहिए। मैंने खुद पहल करते हुए एक ही गाड़ी से चलने का निर्णय लिया है और जरूरत नहीं होने पर यात्रा से बचने का प्रयास करूंगी। उन्होंने महिलाओं से विशेष आग्रह करते हुए कहा कि देशहित में एक वर्ष तक सोना खरीदने से परहेज करें। उनका कहना था कि अगर लोग थोड़ी जागरूकता दिखाएं तो इससे देश की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और विदेशी मुद्रा की बचत भी होगी। पूरा बिहार प्रधानमंत्री के आग्रह का समर्थन करेगा- लेसी सिंह मंत्री लेसी सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री की अपील का पूरा बिहार समर्थन करेगा। उन्होंने कहा कि पेट्रोल बचाने को लेकर सरकार और पार्टी स्तर पर जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। देशहित को सर्वोपरि रखते हुए लोगों को गैरजरूरी खर्चों में कटौती करनी चाहिए। उन्होंने महिलाओं से भी अपील की कि वे एक साल तक सोना नहीं खरीदें और देश की आर्थिक मजबूती में योगदान दें। उन्होंने कहा कि यह समय देश के साथ खड़े होने का है और बिहार के लोग हमेशा राष्ट्रहित में आगे रहे हैं। कार्यक्रम में बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी, मंत्री शीला मंडल, मंत्री बुलो मंडल और मंत्री लेसी सिंह शामिल हुए। हालांकि पहला दिन होने की वजह से लोग शिकायत लेकर नहीं पहुंचे थे, लेकिन कार्यकर्ता अपने नेता से मिलने पहुंचे थे।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *