ढाई महीने बाद भी आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर:भाई बोला-हत्याकांड का अबतक नहीं हुआ खुलासा,परिजनों ने लगाई गुहार

ढाई महीने बाद भी आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर:भाई बोला-हत्याकांड का अबतक नहीं हुआ खुलासा,परिजनों ने लगाई गुहार

किशनगंज के गलगलिया थाना क्षेत्र के नेगड़ाडूबा गांव में 17 मार्च 2026 को हुई जोहरा खातून हत्याकांड का आरोपी पति मोहम्मद आलम ढाई महीने बाद भी फरार है। पुलिस उसकी तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है। घटना वाले दिन दोनों के बीच हुआ था झगड़ा मृतका के परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार, मोहम्मद आलम ने अपनी पत्नी जोहरा खातून की हत्या अवैध संबंध के शक में की थी। घटना वाले दिन दोनों के बीच झगड़ा हुआ, जिसके बाद पति ने धारधार हथियार से पत्नी पर हमला कर दिया था। परिजनों ने बताया कि आरोपी पति दिल्ली में मजदूरी करता था। दूरियों के कारण अक्सर पति-पत्नी के बीच झगड़े होते थे। जब भी जोहरा का फोन व्यस्त आता था, मोहम्मद आलम उस पर गाली-गलौज करने लगता था। घटना से लगभग 10 दिन पहले ही वह घर लौटा था। घटना की सूचना मिलते ही गलगलिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए किशनगंज भेजा। इस मामले में मृतका के भाई के लिखित आवेदन पर पुलिस ने मामला दर्ज किया और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए विभिन्न स्थानों पर छापेमारी की। मंगलवार को मृतका के भाई और देवर ने बताया कि घटना को ढाई महीने बीत चुके हैं, लेकिन आरोपी मोहम्मद आलम अभी तक पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। उन्होंने प्रशासन से जल्द से जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है, ताकि जोहरा खातून को न्याय मिल सके। विशेष टीम से जांच करवाने की मांग परिजनों ने किशनगंज पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार के कार्यकाल में जिले की कानून व्यवस्था में सुधार की सराहना की। उन्होंने उम्मीद जताई कि एसपी द्वारा कई मामलों में आरोपियों की गिरफ्तारी कर पीड़ित परिवारों को न्याय दिलाया गया है, और इस मामले में भी एक विशेष टीम गठित कर आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। किशनगंज के गलगलिया थाना क्षेत्र के नेगड़ाडूबा गांव में 17 मार्च 2026 को हुई जोहरा खातून हत्याकांड का आरोपी पति मोहम्मद आलम ढाई महीने बाद भी फरार है। पुलिस उसकी तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है। घटना वाले दिन दोनों के बीच हुआ था झगड़ा मृतका के परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार, मोहम्मद आलम ने अपनी पत्नी जोहरा खातून की हत्या अवैध संबंध के शक में की थी। घटना वाले दिन दोनों के बीच झगड़ा हुआ, जिसके बाद पति ने धारधार हथियार से पत्नी पर हमला कर दिया था। परिजनों ने बताया कि आरोपी पति दिल्ली में मजदूरी करता था। दूरियों के कारण अक्सर पति-पत्नी के बीच झगड़े होते थे। जब भी जोहरा का फोन व्यस्त आता था, मोहम्मद आलम उस पर गाली-गलौज करने लगता था। घटना से लगभग 10 दिन पहले ही वह घर लौटा था। घटना की सूचना मिलते ही गलगलिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए किशनगंज भेजा। इस मामले में मृतका के भाई के लिखित आवेदन पर पुलिस ने मामला दर्ज किया और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए विभिन्न स्थानों पर छापेमारी की। मंगलवार को मृतका के भाई और देवर ने बताया कि घटना को ढाई महीने बीत चुके हैं, लेकिन आरोपी मोहम्मद आलम अभी तक पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। उन्होंने प्रशासन से जल्द से जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है, ताकि जोहरा खातून को न्याय मिल सके। विशेष टीम से जांच करवाने की मांग परिजनों ने किशनगंज पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार के कार्यकाल में जिले की कानून व्यवस्था में सुधार की सराहना की। उन्होंने उम्मीद जताई कि एसपी द्वारा कई मामलों में आरोपियों की गिरफ्तारी कर पीड़ित परिवारों को न्याय दिलाया गया है, और इस मामले में भी एक विशेष टीम गठित कर आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *