औरंगाबाद सदर अस्पताल पहुंचे विधायक त्रिविक्रम सिंह:निरीक्षण के दौरान सिविल सर्जन से बोले- मरीजों को रेफर न करना पड़े, ऐसी सुविधा विकसित करें

औरंगाबाद सदर अस्पताल पहुंचे विधायक त्रिविक्रम सिंह:निरीक्षण के दौरान सिविल सर्जन से बोले- मरीजों को रेफर न करना पड़े, ऐसी सुविधा विकसित करें

औरंगाबाद सदर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक त्रिविक्रम नारायण सिंह ने मंगलवार को सदर अस्पताल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल की नई बिल्डिंग, मरीज वार्ड, आईसीयू, ऑपरेशन थिएटर, माइनर ओटी, ओपीडी तथा ब्लड बैंक का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल में भर्ती मरीजों से मुलाकात कर उनका हालचाल भी जाना और इलाज से जुड़ी समस्याओं की जानकारी ली। निरीक्षण के बाद विधायक ने सिविल सर्जन डॉ. कृष्ण कुमार समेत अस्पताल के अधिकारियों, स्वास्थ्यकर्मियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जाने चाहिए। विधायक ने कहा कि अस्पताल में जो भी कमियां हैं, उन्हें दूर करने की दिशा में काम किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट कहा कि समस्या पर नहीं, समाधान पर बात होनी चाहिए। हमारा लक्ष्य समस्याओं का समाधान करना है ताकि मरीजों को बेहतर सुविधा मिल सके। रिक्त पदों को भरा जाएगा, फंक्शनल होगा नया बिल्डिंग विधायक ने कहा कि अस्पताल में कई पद रिक्त हैं, जिनके कारण स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हो रही हैं। इन रिक्त पदों पर जल्द नियुक्ति कराने के लिए विभागीय स्तर पर बातचीत की जाएगी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि सभी आवश्यक पदों को भरने का प्रयास किया जाएगा, ताकि मरीजों को इलाज के लिए बाहर नहीं जाना पड़े। विधायक ने कहा कि सदर अस्पताल की नई बिल्डिंग को जल्द पूरी तरह फंक्शनल किया जाएगा। हालांकि भवन के दो तल्लों का उपयोग अभी किया जा रहा है, लेकिन आने वाले समय में पूरे भवन को व्यवस्थित तरीके से चालू करने की योजना है। उन्होंने कहा कि अस्पताल में ऐसी सुविधाएं विकसित की जाएंगी जिससे अधिक से अधिक मरीजों का इलाज स्थानीय स्तर पर ही हो सके। प्राथमिकता के आधार पर स्वास्थ्य सेवाओं को किया जाएगा बेहतर विधायक ने कहा कि सरकार चाहती है कि लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उनके जिले में ही उपलब्ध हो। इसी उद्देश्य से अस्पताल में सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा तथा मरीजों को अनावश्यक रूप से रेफर किए जाने की स्थिति को कम करने के लिए जरूरी संसाधन उपलब्ध कराए जाएंगे। पूर्व सांसद की ओर से सदर अस्पताल में कार्यरत एक लिपिक द्वारा दो-दो जगह से वेतन लेने का मामला उठाए जाने से संबंधित सवाल पर विधायक ने कहा कि उन्हें इस मामले की जानकारी नहीं है। हालांकि उन्होंने कहा कि यदि जांच में मामला सही पाया जाता है तो संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण के दौरान सिविल सर्जन डॉ. कृष्ण कुमार, डीपीएम अनवर आलम, अस्पताल उपाधीक्षक डॉ. आशुतोष कुमार, स्वास्थ्य प्रबंधक प्रफुल्लकांत निराला समेत कई अधिकारी एवं स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे। निरीक्षण के बाद विधायक ने अस्पताल प्रबंधन के साथ काफी देर तक बैठक कर विभिन्न समस्याओं और उनके समाधान पर चर्चा की। औरंगाबाद सदर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक त्रिविक्रम नारायण सिंह ने मंगलवार को सदर अस्पताल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल की नई बिल्डिंग, मरीज वार्ड, आईसीयू, ऑपरेशन थिएटर, माइनर ओटी, ओपीडी तथा ब्लड बैंक का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल में भर्ती मरीजों से मुलाकात कर उनका हालचाल भी जाना और इलाज से जुड़ी समस्याओं की जानकारी ली। निरीक्षण के बाद विधायक ने सिविल सर्जन डॉ. कृष्ण कुमार समेत अस्पताल के अधिकारियों, स्वास्थ्यकर्मियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जाने चाहिए। विधायक ने कहा कि अस्पताल में जो भी कमियां हैं, उन्हें दूर करने की दिशा में काम किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट कहा कि समस्या पर नहीं, समाधान पर बात होनी चाहिए। हमारा लक्ष्य समस्याओं का समाधान करना है ताकि मरीजों को बेहतर सुविधा मिल सके। रिक्त पदों को भरा जाएगा, फंक्शनल होगा नया बिल्डिंग विधायक ने कहा कि अस्पताल में कई पद रिक्त हैं, जिनके कारण स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हो रही हैं। इन रिक्त पदों पर जल्द नियुक्ति कराने के लिए विभागीय स्तर पर बातचीत की जाएगी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि सभी आवश्यक पदों को भरने का प्रयास किया जाएगा, ताकि मरीजों को इलाज के लिए बाहर नहीं जाना पड़े। विधायक ने कहा कि सदर अस्पताल की नई बिल्डिंग को जल्द पूरी तरह फंक्शनल किया जाएगा। हालांकि भवन के दो तल्लों का उपयोग अभी किया जा रहा है, लेकिन आने वाले समय में पूरे भवन को व्यवस्थित तरीके से चालू करने की योजना है। उन्होंने कहा कि अस्पताल में ऐसी सुविधाएं विकसित की जाएंगी जिससे अधिक से अधिक मरीजों का इलाज स्थानीय स्तर पर ही हो सके। प्राथमिकता के आधार पर स्वास्थ्य सेवाओं को किया जाएगा बेहतर विधायक ने कहा कि सरकार चाहती है कि लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उनके जिले में ही उपलब्ध हो। इसी उद्देश्य से अस्पताल में सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा तथा मरीजों को अनावश्यक रूप से रेफर किए जाने की स्थिति को कम करने के लिए जरूरी संसाधन उपलब्ध कराए जाएंगे। पूर्व सांसद की ओर से सदर अस्पताल में कार्यरत एक लिपिक द्वारा दो-दो जगह से वेतन लेने का मामला उठाए जाने से संबंधित सवाल पर विधायक ने कहा कि उन्हें इस मामले की जानकारी नहीं है। हालांकि उन्होंने कहा कि यदि जांच में मामला सही पाया जाता है तो संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण के दौरान सिविल सर्जन डॉ. कृष्ण कुमार, डीपीएम अनवर आलम, अस्पताल उपाधीक्षक डॉ. आशुतोष कुमार, स्वास्थ्य प्रबंधक प्रफुल्लकांत निराला समेत कई अधिकारी एवं स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे। निरीक्षण के बाद विधायक ने अस्पताल प्रबंधन के साथ काफी देर तक बैठक कर विभिन्न समस्याओं और उनके समाधान पर चर्चा की।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *