मसीही सम्मेलन में धर्मांतरण के आरोप पर हंगामा:रतलाम के होटल में बजरंग दल का प्रदर्शन; हॉल के बाहर किया हनुमान चालीसा का पाठ

मसीही सम्मेलन में धर्मांतरण के आरोप पर हंगामा:रतलाम के होटल में बजरंग दल का प्रदर्शन; हॉल के बाहर किया हनुमान चालीसा का पाठ

रतलाम के होटल अजंता पैलेस में बुधवार दोपहर चल रहे मसीही आध्यात्मिक सम्मेलन ‘जीवन दर्शन’ में भारी हंगामा हो गया। हिंदू संगठन बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने मौके पर पहुंचकर धर्मांतरण का आरोप लगाया है। घटना की सूचना मिलते ही सीएसपी अजय सारवान भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए हैं। बजरंग दल के पदाधिकारी उस हॉल के बाहर परिसर में धरने पर बैठ गए हैं, जहां यह सम्मेलन चल रहा था। विरोध जताते हुए उन्होंने वहीं हनुमान चालीसा का पाठ शुरू कर दिया। तनाव को देखते हुए पुलिस ने हॉल के मुख्य गेट को अपने कब्जे में लेकर पहरा लगा दिया है। फिलहाल किसी भी व्यक्ति को अंदर जाने की अनुमति नहीं दी जा रही है।
अंदर मौजूद लोगों की जानकारी जुटा रही पुलिस
यह आयोजन यूनाइटेड क्रिश्चियन काउंसिल रतलाम और रतलाम पास्टर्स फेलोशिप द्वारा कराया जा रहा है, जिसका बैनर भी मौके पर लगा हुआ है। हंगामे के बीच पुलिस अधिकारी एहतियात बरतते हुए सम्मेलन में मौजूद एक-एक व्यक्ति का नाम नोट कर उनकी जानकारी जुटा रहे हैं। पुलिस मामले की विस्तृत जांच में जुटी है। देखिए तस्वीरें…

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *