औरंगाबाद में 6 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला:भावेश बने यातायात थानाध्यक्ष, प्रशांत को मिली ढिबरा थाना की जिम्मेदारी

औरंगाबाद में 6 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला:भावेश बने यातायात थानाध्यक्ष, प्रशांत को मिली ढिबरा थाना की जिम्मेदारी

औरंगाबाद में विधि-व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक अंबरीश राहुल ने छह पुलिस पदाधिकारियों का तबादला किया है। इस संबंध में जारी आदेश के अनुसार सभी अधिकारियों को 24 घंटे के भीतर अपने नए पदस्थापन स्थल पर योगदान देने का निर्देश दिया गया है। पुलिस महकमे में हुए इस फेरबदल को प्रशासनिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।जारी आदेश के मुताबिक पुलिस निरीक्षक भवेश कुमार मंडल, जो वर्तमान में पुलिस कार्यालय औरंगाबाद की लोक सूचना शाखा में प्रभारी के पद पर कार्यरत थे, उन्हें यातायात थाना का नया थानाध्यक्ष बनाया गया है। माना जा रहा है कि शहर में बढ़ते यातायात दबाव और सड़क सुरक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए यह नियुक्ति की गई है। राजीव बने गोह थानाध्यक्ष वहीं पुलिस अवर निरीक्षक राजीव कुमार, जो जिला आसूचना इकाई में प्रभारी के रूप में कार्यरत थे, उन्हें गोह थाना का नया थानाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। रफीगंज थाना में पदस्थापित पुलिस अवर निरीक्षक निरंजन सिंह को देवकुंड थाना की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा नबीनगर थाना में कार्यरत पुलिस अवर निरीक्षक संजय कुमार को पौथु थाना का थानाध्यक्ष बनाया गया है। सिमरा थाना के थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार को अब ढिबरा थाना की जिम्मेदारी दी गई है।जबकि रितेश कुमार उपाध्याय को हटा दिया गया है। वहीं मुफ्फसिल थाना में पदस्थापित पुलिस अवर निरीक्षक अभिषेक कुमार को सिमरा थाना का नया थानाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय की ओर से स्पष्ट किया गया है कि जिले में कानून-व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त बनाए रखने और प्रशासनिक कार्यों में तेजी लाने के उद्देश्य से यह तबादला किया गया है। नए पदस्थापन के बाद सभी अधिकारी अपने-अपने थाना क्षेत्रों में जल्द ही कार्यभार संभालेंगे। ढ़िबरा,सिमरा,गोह,पौथु और ट्रैफिक थाना में नए थाना अध्यक्ष के पदस्थापन के बाद लोग विधि व्यवस्था में सुधार की उम्मीद कर रहे हैं। औरंगाबाद में विधि-व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक अंबरीश राहुल ने छह पुलिस पदाधिकारियों का तबादला किया है। इस संबंध में जारी आदेश के अनुसार सभी अधिकारियों को 24 घंटे के भीतर अपने नए पदस्थापन स्थल पर योगदान देने का निर्देश दिया गया है। पुलिस महकमे में हुए इस फेरबदल को प्रशासनिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।जारी आदेश के मुताबिक पुलिस निरीक्षक भवेश कुमार मंडल, जो वर्तमान में पुलिस कार्यालय औरंगाबाद की लोक सूचना शाखा में प्रभारी के पद पर कार्यरत थे, उन्हें यातायात थाना का नया थानाध्यक्ष बनाया गया है। माना जा रहा है कि शहर में बढ़ते यातायात दबाव और सड़क सुरक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए यह नियुक्ति की गई है। राजीव बने गोह थानाध्यक्ष वहीं पुलिस अवर निरीक्षक राजीव कुमार, जो जिला आसूचना इकाई में प्रभारी के रूप में कार्यरत थे, उन्हें गोह थाना का नया थानाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। रफीगंज थाना में पदस्थापित पुलिस अवर निरीक्षक निरंजन सिंह को देवकुंड थाना की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा नबीनगर थाना में कार्यरत पुलिस अवर निरीक्षक संजय कुमार को पौथु थाना का थानाध्यक्ष बनाया गया है। सिमरा थाना के थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार को अब ढिबरा थाना की जिम्मेदारी दी गई है।जबकि रितेश कुमार उपाध्याय को हटा दिया गया है। वहीं मुफ्फसिल थाना में पदस्थापित पुलिस अवर निरीक्षक अभिषेक कुमार को सिमरा थाना का नया थानाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय की ओर से स्पष्ट किया गया है कि जिले में कानून-व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त बनाए रखने और प्रशासनिक कार्यों में तेजी लाने के उद्देश्य से यह तबादला किया गया है। नए पदस्थापन के बाद सभी अधिकारी अपने-अपने थाना क्षेत्रों में जल्द ही कार्यभार संभालेंगे। ढ़िबरा,सिमरा,गोह,पौथु और ट्रैफिक थाना में नए थाना अध्यक्ष के पदस्थापन के बाद लोग विधि व्यवस्था में सुधार की उम्मीद कर रहे हैं।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *