Yashasvi Jaiswal on Vaibhav Sooryavanshi: IPL 2026 में 15 साल के वैभव सूर्यवंशी की तूफानी बैटिंग देख यशस्वी जायसवाल भी हुए हैरान। जानें क्यों जायसवाल को कहना पड़ा कि ‘मैं अभी इतना बड़ा नहीं हुआ हूं’।
Yashasvi Jaiswal on Vaibhav Sooryavanshi: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के 19वें सीजन का 40वां मुकाबला पंजाब किंग्स (PBKS) बनाम राजस्थान रॉयल्स (RR) मंगलवार को न्यू चंडीगढ़ के मुल्लांपुर स्टेडियम में खेला गया था। पंजाब किंग्स (PBKS) के खिलाफ राजस्थान रॉयल्स (RR) के वैभव सूर्यवंशी ने सिर्फ 16 गेंदों में 43 रनों की तूफानी पारी खेली। उनकी इस पारी की बदौलत राजस्थान ने 223 रनों का विशाल लक्ष्य हासिल कर पंजाब की जीत का सिलसिला तोड़ दिया। यशस्वी जायसवाल अभी सिर्फ 24 साल के हैं, लेकिन राजस्थान रॉयल्स की टीम में अब वो एक सीनियर की भूमिका में आ गए हैं। इसका कारण है उनके जोड़ीदार वैभव सूर्यवंशी, जो उम्र में उनसे लगभग 10 साल छोटे हैं। सिर्फ 15 साल की उम्र में वैभव जिस तरह की बल्लेबाजी कर रहे हैं, उन्होंने अच्छे-अच्छे दिग्गजों को हैरान कर दिया है।
ऑरेंज कैप पहन आई वैभव की मुस्कान
वैभव सूर्यवंशी ने इस सीजन के 9 मैचों में 400 रन पूरे कर लिए हैं और फिर से ऑरेंज कैप अपने नाम कर ली है। जब यशस्वी जायसवाल उन्हें यह कैप पहना रहे थे, तब ब्रॉडकास्टर पोमी म्बांग्वा ने मजे लेते हुए पूछा कि 15 साल के बच्चे के साथ बड़ा भाई या सीनियर बनकर कैसा लग रहा है?
इस पर यशस्वी ने मुस्कुराते हुए जवाब दिया, ‘मुझे नहीं लगता कि मैं बहुत बड़ा हो गया हूं। मैं भी अभी बहुत जवान हूं! लेकिन हां, वैभव वाकई बहुत कम उम्र का है। सच कहूं तो मुझे समझ नहीं आ रहा कि इस पर क्या कहूं।’
ओपनर्स में बेस्ट मानी जा रही ये जोड़ी
यशस्वी अपने जूनियर पार्टनर वैभव सूर्यवंशी की बैटिंग के मुरीद हो गए हैं। उन्होंने कहा, ‘मुझे उसके साथ बैटिंग करने में बहुत मजा आ रहा है। वो जिस तरह से गेंद को हिट कर रहा है, उसे दूसरे छोर से देखना शानदार अनुभव है।’ राजस्थान रॉयल्स ने 200 से ज्यादा का टारगेट 4 गेंद शेष रहते ही हासिल कर लिया। जायसवाल ने बताया कि शुरुआत से ही उनका इरादा साफ था अगर गेंद उनके पाले (arc) में होगी, तो वो उसे बाउंड्री के बाहर ही भेजेंगे। इस जीत के साथ राजस्थान अब पॉइंट्स टेबल में तीसरे नंबर पर आ गई है।
Sports – Patrika | CMS




Hear from Yashasvi Jaiswal on how it is batting with Vaibhav Sooryavanshi 
