किशनगंज के ठाकुरगंज निवासी मौलाना तौसीफ रजा मजहरी की उत्तर प्रदेश के बरेली में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। उनका शव रेलवे ट्रैक के किनारे मिला था। इस मामले में एआईएमआईएम (AIMIM) के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी और राष्ट्रीय प्रवक्ता आदिल हसन और AIMIM प्रदेश अध्यक्ष अख्तरुल ईमान ने उच्च स्तरीय जांच की मांग की है। एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को ट्वीट (X) कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की अपील की है। उन्होंने मौलाना तौसीफ रजा की ट्रेन में हुई मौत/हत्या के लिए जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की मांग की। घटना को हादसा नहीं, बल्कि हत्या करार दिया एआईएमआईएम के राष्ट्रीय प्रवक्ता आदिल हसन ने इस घटना को हादसा नहीं, बल्कि हत्या करार दिया है। उन्होंने बताया कि मौलाना तौसीफ रजा ने अपनी पत्नी से मौत से ठीक एक दिन पहले बात की थी, जिसमें उन्होंने किसी शराबी द्वारा मारपीट किए जाने और डरे हुए होने की बात कही थी। इसी आधार पर आदिल हसन ने उच्च स्तरीय जांच की मांग की है। आदिल हसन ने इस दौरान भाजपा और आरएसएस पर भी तंज कसते हुए कहा कि उन्हें दाढ़ी-टोपी से हमेशा दिक्कत रहती है। उन्होंने मस्जिद के सामने नारे लगाने और मॉब लिंचिंग के मामलों का जिक्र करते हुए इस घटना की भी जांच की मांग की। रेलवे ट्रैक के किनारे संदिग्ध परिस्थितियों में मिला था शव गौरतलब हो कि बीते 27 अप्रैल को किशनगंज जिले के ठाकुरगंज निवासी मौलाना तौसीफ रजा (30) का शव उत्तर प्रदेश के बरेली में रेलवे ट्रैक के किनारे संदिग्ध परिस्थितियों में मिला था। पोस्टमार्टम के बाद शव पैतृक गांव पहुंचने पर परिजनों में गहरा शोक व्याप्त हो गया था। मृतक के परिजनों के अनुसार, मौलाना तौसीफ रजा उत्तर प्रदेश के एक मदरसे में नौकरी करते थे और बरेली शरीफ ताजुश्शरिया के उर्स में गए थे। बरेली से लौटते समय ही वे इस घटना का शिकार हो गए। परिजनों ने आशंका जताई है कि अपराधियों ने तौसीफ रजा को ट्रेन से गिराकर उनकी हत्या की है। मृतक की पत्नी ने बताया कि उनके पति ने मरने से एक दिन पहले ट्रेन से फोन कर किसी शराबी द्वारा मारपीट किए जाने की जानकारी दी थी। किशनगंज के ठाकुरगंज निवासी मौलाना तौसीफ रजा मजहरी की उत्तर प्रदेश के बरेली में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। उनका शव रेलवे ट्रैक के किनारे मिला था। इस मामले में एआईएमआईएम (AIMIM) के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी और राष्ट्रीय प्रवक्ता आदिल हसन और AIMIM प्रदेश अध्यक्ष अख्तरुल ईमान ने उच्च स्तरीय जांच की मांग की है। एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को ट्वीट (X) कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की अपील की है। उन्होंने मौलाना तौसीफ रजा की ट्रेन में हुई मौत/हत्या के लिए जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की मांग की। घटना को हादसा नहीं, बल्कि हत्या करार दिया एआईएमआईएम के राष्ट्रीय प्रवक्ता आदिल हसन ने इस घटना को हादसा नहीं, बल्कि हत्या करार दिया है। उन्होंने बताया कि मौलाना तौसीफ रजा ने अपनी पत्नी से मौत से ठीक एक दिन पहले बात की थी, जिसमें उन्होंने किसी शराबी द्वारा मारपीट किए जाने और डरे हुए होने की बात कही थी। इसी आधार पर आदिल हसन ने उच्च स्तरीय जांच की मांग की है। आदिल हसन ने इस दौरान भाजपा और आरएसएस पर भी तंज कसते हुए कहा कि उन्हें दाढ़ी-टोपी से हमेशा दिक्कत रहती है। उन्होंने मस्जिद के सामने नारे लगाने और मॉब लिंचिंग के मामलों का जिक्र करते हुए इस घटना की भी जांच की मांग की। रेलवे ट्रैक के किनारे संदिग्ध परिस्थितियों में मिला था शव गौरतलब हो कि बीते 27 अप्रैल को किशनगंज जिले के ठाकुरगंज निवासी मौलाना तौसीफ रजा (30) का शव उत्तर प्रदेश के बरेली में रेलवे ट्रैक के किनारे संदिग्ध परिस्थितियों में मिला था। पोस्टमार्टम के बाद शव पैतृक गांव पहुंचने पर परिजनों में गहरा शोक व्याप्त हो गया था। मृतक के परिजनों के अनुसार, मौलाना तौसीफ रजा उत्तर प्रदेश के एक मदरसे में नौकरी करते थे और बरेली शरीफ ताजुश्शरिया के उर्स में गए थे। बरेली से लौटते समय ही वे इस घटना का शिकार हो गए। परिजनों ने आशंका जताई है कि अपराधियों ने तौसीफ रजा को ट्रेन से गिराकर उनकी हत्या की है। मृतक की पत्नी ने बताया कि उनके पति ने मरने से एक दिन पहले ट्रेन से फोन कर किसी शराबी द्वारा मारपीट किए जाने की जानकारी दी थी।


