कटिहार में मनाया गया बुद्ध पूर्णिमा महोत्सव:लालियाही स्थित बौद्ध बिहार में धम्म प्रवचन और प्लांटेशन कार्यक्रम

कटिहार में मनाया गया बुद्ध पूर्णिमा महोत्सव:लालियाही स्थित बौद्ध बिहार में धम्म प्रवचन और प्लांटेशन कार्यक्रम

कटिहार में बुद्ध पूर्णिमा का पर्व शुक्रवार को श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। शहर के लालियाही स्थित बौद्ध बिहार में आयोजित महोत्सव में बड़ी संख्या में श्रद्धालु और बुद्ध उपासक शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत गौतम बुद्ध की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर हुई। इसके बाद वंदना, पाठ, धम्म प्रवचन और धम्म चर्चा जैसे आध्यात्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। इन कार्यक्रमों के माध्यम से शांति, करुणा और अहिंसा का संदेश दिया गया। धम्म पर आधारित संगीतमय प्रस्तुतियां भी हुईं। एक पौधारोपण कार्यक्रम भी आयोजित किया गया महोत्सव की अध्यक्षता बुद्ध उपासक विश्वनाथ राम कुशवाहा ने की। इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने के लिए एक पौधारोपण कार्यक्रम भी आयोजित किया गया, जिसमें लोगों ने सक्रिय रूप से भाग लिया। समिति के अध्यक्ष गिरिजा प्रसाद सहनी ने बताया कि बुद्ध पूर्णिमा केवल एक धार्मिक पर्व नहीं, बल्कि मानवता को शांति और करुणा का मार्ग दिखाने का अवसर है। विश्वनाथ राम कुशवाहा ने भगवान बुद्ध के सिद्धांतों को जीवन में अपनाने पर जोर दिया। पूर्व शिक्षा राज्य मंत्री डॉ. राम प्रकाश महतो उपस्थित रहे कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर पूर्व शिक्षा राज्य मंत्री डॉ. राम प्रकाश महतो उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में भगवान बुद्ध के विचार समाज को सही दिशा देने में अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। इस अवसर पर बीके सिंह, मनीष पासवान उर्फ अभय, प्रवीण पासवान, हरे राम सिंह, शिव शंकर पासवान, नवीन कुमार, डॉ. रीना और अजय शाह सहित कई बुद्ध प्रेमी मौजूद थे। पूरे आयोजन के दौरान श्रद्धा, भक्ति और सामाजिक एकता का वातावरण देखा गया। कटिहार में बुद्ध पूर्णिमा का पर्व शुक्रवार को श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। शहर के लालियाही स्थित बौद्ध बिहार में आयोजित महोत्सव में बड़ी संख्या में श्रद्धालु और बुद्ध उपासक शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत गौतम बुद्ध की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर हुई। इसके बाद वंदना, पाठ, धम्म प्रवचन और धम्म चर्चा जैसे आध्यात्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। इन कार्यक्रमों के माध्यम से शांति, करुणा और अहिंसा का संदेश दिया गया। धम्म पर आधारित संगीतमय प्रस्तुतियां भी हुईं। एक पौधारोपण कार्यक्रम भी आयोजित किया गया महोत्सव की अध्यक्षता बुद्ध उपासक विश्वनाथ राम कुशवाहा ने की। इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने के लिए एक पौधारोपण कार्यक्रम भी आयोजित किया गया, जिसमें लोगों ने सक्रिय रूप से भाग लिया। समिति के अध्यक्ष गिरिजा प्रसाद सहनी ने बताया कि बुद्ध पूर्णिमा केवल एक धार्मिक पर्व नहीं, बल्कि मानवता को शांति और करुणा का मार्ग दिखाने का अवसर है। विश्वनाथ राम कुशवाहा ने भगवान बुद्ध के सिद्धांतों को जीवन में अपनाने पर जोर दिया। पूर्व शिक्षा राज्य मंत्री डॉ. राम प्रकाश महतो उपस्थित रहे कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर पूर्व शिक्षा राज्य मंत्री डॉ. राम प्रकाश महतो उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में भगवान बुद्ध के विचार समाज को सही दिशा देने में अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। इस अवसर पर बीके सिंह, मनीष पासवान उर्फ अभय, प्रवीण पासवान, हरे राम सिंह, शिव शंकर पासवान, नवीन कुमार, डॉ. रीना और अजय शाह सहित कई बुद्ध प्रेमी मौजूद थे। पूरे आयोजन के दौरान श्रद्धा, भक्ति और सामाजिक एकता का वातावरण देखा गया।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *