कैमूर में आसमान से गिरी बिजली, मजदूर की मौत:रामगढ़ में शौच के दौरान झुलसे; परिजन ने पहुंचाया रेफरल अस्पताल

कैमूर में आसमान से गिरी बिजली, मजदूर की मौत:रामगढ़ में शौच के दौरान झुलसे; परिजन ने पहुंचाया रेफरल अस्पताल

कैमूर के रामगढ़ थाना क्षेत्र में बिजली गिरने से एक युवक की मौत हो गई। घटना तरेथा गांव में हुई, जहां 30 वर्षीय सुनील राम (पिता बंधु राम) आसमानी बिजली की चपेट में आ गए। सुनील राम पेशे से मजदूर थे और दुझारपुर बिनटोला स्थित एक डेरा पर टेंट के काम के लिए गए थे। रविवार तड़के करीब 3:00 बजे, जब वह काम के दौरान शौच के लिए मैदान की ओर गए, तभी अचानक मौसम खराब हो गया। इसी दौरान उन पर बिजली गिर गई, जिससे वे गंभीर रूप से झुलस गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोग और परिजन सुनील को रेफरल अस्पताल रामगढ़ ले गए। वहां डॉक्टरों ने प्राथमिक जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भभुआ भेजा गया। पंचनामा रिपोर्ट में शरीर पर बिजली से झुलसने के निशान पाए गए हैं। मृतक के परिजनों का कहना है कि सुनील अपने परिवार के एकमात्र कमाऊ सदस्य थे। घटना की सूचना मिलने पर सदर अस्पताल पहुंचे स्थानीय पंचायत समिति सदस्य नितेश कुमार सिंह ने दुख व्यक्त किया। उन्होंने बिहार सरकार और जिला प्रशासन से पीड़ित परिवार को आपदा प्रबंधन विभाग के तहत 4 लाख रुपये की मुआवजा राशि तत्काल उपलब्ध कराने की मांग की है। कैमूर के रामगढ़ थाना क्षेत्र में बिजली गिरने से एक युवक की मौत हो गई। घटना तरेथा गांव में हुई, जहां 30 वर्षीय सुनील राम (पिता बंधु राम) आसमानी बिजली की चपेट में आ गए। सुनील राम पेशे से मजदूर थे और दुझारपुर बिनटोला स्थित एक डेरा पर टेंट के काम के लिए गए थे। रविवार तड़के करीब 3:00 बजे, जब वह काम के दौरान शौच के लिए मैदान की ओर गए, तभी अचानक मौसम खराब हो गया। इसी दौरान उन पर बिजली गिर गई, जिससे वे गंभीर रूप से झुलस गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोग और परिजन सुनील को रेफरल अस्पताल रामगढ़ ले गए। वहां डॉक्टरों ने प्राथमिक जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भभुआ भेजा गया। पंचनामा रिपोर्ट में शरीर पर बिजली से झुलसने के निशान पाए गए हैं। मृतक के परिजनों का कहना है कि सुनील अपने परिवार के एकमात्र कमाऊ सदस्य थे। घटना की सूचना मिलने पर सदर अस्पताल पहुंचे स्थानीय पंचायत समिति सदस्य नितेश कुमार सिंह ने दुख व्यक्त किया। उन्होंने बिहार सरकार और जिला प्रशासन से पीड़ित परिवार को आपदा प्रबंधन विभाग के तहत 4 लाख रुपये की मुआवजा राशि तत्काल उपलब्ध कराने की मांग की है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *