IPL 2026: हीरो से जीरो हुआ दिल्ली का यह विस्फोटक बल्लेबाज, पहले 2 मैच में बनाए 160 रन, बाद की 5 पारियों में मात्र 49 रन

IPL 2026: हीरो से जीरो हुआ दिल्ली का यह विस्फोटक बल्लेबाज, पहले 2 मैच में बनाए 160 रन, बाद की 5 पारियों में मात्र 49 रन

आईपीएल के शुरुआती मुकाबलों में समीर रिजवी का बल्ला जमकर चला। पहले दो मैचों में रिजवी ने 160 रन बनाए। लेकिन उसके बाद से वे लगातार फ्लॉप चल रहे हैं। अगली 5 पारियों में उन्होंने मात्र 49 रन बनाए हैं। 

Sameer Rizvi, Rajasthan Royals vs Delhi Capitals, IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का 43वां मुकाबला राजस्थान रॉयल्स (RR) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) के बीच खेला जाएगा। जयपुर के सवाई मान सिंह स्टेडियम (SMS) में खेले जाने वाले इस मैच में दिल्ली की टीम हर हाल में जीत दर्ज़ करना चाहेगी।

समीर रिजवी का बल्ला नहीं चल रहा

आईपीएल 2026 में दिल्ली कैपिटल्स की शुरुआत बेहद धमाकेदार रही थी। टीम ने अपने पहले दो मैचों में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) और मुंबई इंडियंस (MI) को शानदार जीत हासिल की। इन दोनों मैचों में अनकैप्ड दाएं के बल्लेबाज समीर रिजवी का बल्ला जमकर चला। एलएसजी के खिलाफ 26 रन पर 4 विकेट गंवाकर मुश्किल में फंसी दिल्ली कैपिटल्स को समीर रिजवी ने 47 गेंदों पर नाबाद 70 रनों की धुआंधार पारी खेलकर जीत दिलाई। अगले मैच में मुंबई इंडियंस के खिलाफ भी उन्होंने 51 गेंदों पर 90 रनों की शानदार पारी खेली और टीम को एक और रोमांचक जीत दिलाई।

रिजवी को टीम का ‘संकटमोचक’ माना जाने लगा था

लगातार दो मैचों में रिजवी की इन मैच-विजयी पारियों ने न सिर्फ दिल्ली कैपिटल्स को दो अंक दिलाए, बल्कि पूरे टीम में आत्मविश्वास का संचार भी किया। इस प्रदर्शन के बाद रिजवी को टीम का ‘संकटमोचक’ माना जाने लगा था। हालांकि, इन दो शानदार पारियों के बाद समीर रिजवी का बल्ला पूरी तरह से खामोश हो गया। अगले 5 पारियों में वे महज 49 रन ही बना सके। रिजवी की इस असफलता का सीधा असर टीम के प्रदर्शन पर पड़ा और दिल्ली कैपिटल्स को पिछले 6 मैचों में से 5 में हार का सामना करना पड़ा।

शुरुआती दो पारियों में 160 रन बनाने वाले रिजवी अब मध्यक्रम के लिए चिंता का विषय बन गए हैं। टूर्नामेंट अब धीरे-धीरे निर्णायक चरण में प्रवेश कर रहा है। दिल्ली कैपिटल्स 8 मैचों में 3 जीत के साथ 6 अंक लेकर तालिका में सातवें स्थान पर है। प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए डीसी को बचे हुए 6 मैचों में कम से कम 5 जीत हासिल करनी होंगी। ऐसे में समीर रिजवी का फॉर्म में लौटना टीम के लिए बेहद अहम हो गया है। अब देखना यह होगा कि शुक्रवार को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ होने वाले मुकाबले में रिजवी का बल्ला एक बार फिर चलता है या नहीं।

​Sports – Patrika | CMS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *