किशनगंज के पत्तीमिल चौक पर आग, 3 दुकानें राख:लाखों का हुआ नुकसान, फायर ब्रिगेड ने पाया काबू; मुआवजे की मांग

किशनगंज के पत्तीमिल चौक पर आग, 3 दुकानें राख:लाखों का हुआ नुकसान, फायर ब्रिगेड ने पाया काबू; मुआवजे की मांग

किशनगंज के नगर पंचायत बहादुरगंज के वार्ड संख्या 5 स्थित पत्तीमिल चौक पर शुक्रवार को आग लग गई। इस घटना में तीन दुकानें जलकर राख हो गईं, जिससे लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान है। आग की चपेट में अफाक आलम उर्फ चौधरी की चाय की दुकान, सद्दाम भारती की पान की दुकान और शादाब आलम का जनरल स्टोर आ गए। तीनों दुकानें पूरी तरह जलकर नष्ट हो गईं। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही देर में उसने विकराल रूप ले लिया, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। पुलिस प्रशासन को भी घटना की जानकारी दी गई। इसके बाद अग्निशमन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थानिय लोगों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। समय रहते आग पर नियंत्रण पाने से आसपास की अन्य दुकानों को जलने से बचाया जा सका। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। पीड़ित तीनों परिवारों व दुकानदारों ने जिला प्रशासन से मुआवजे की मांग की है। वही मामले की जानकारी अंचल विभाग को भी दे दि गई है, साथ ही बहादुरगंज थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। किशनगंज के नगर पंचायत बहादुरगंज के वार्ड संख्या 5 स्थित पत्तीमिल चौक पर शुक्रवार को आग लग गई। इस घटना में तीन दुकानें जलकर राख हो गईं, जिससे लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान है। आग की चपेट में अफाक आलम उर्फ चौधरी की चाय की दुकान, सद्दाम भारती की पान की दुकान और शादाब आलम का जनरल स्टोर आ गए। तीनों दुकानें पूरी तरह जलकर नष्ट हो गईं। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही देर में उसने विकराल रूप ले लिया, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। पुलिस प्रशासन को भी घटना की जानकारी दी गई। इसके बाद अग्निशमन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थानिय लोगों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। समय रहते आग पर नियंत्रण पाने से आसपास की अन्य दुकानों को जलने से बचाया जा सका। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। पीड़ित तीनों परिवारों व दुकानदारों ने जिला प्रशासन से मुआवजे की मांग की है। वही मामले की जानकारी अंचल विभाग को भी दे दि गई है, साथ ही बहादुरगंज थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *