IPL 2026: कौन बनेगा इंडिया का नया सुपरस्टार? इमर्जिंग प्लेयर अवॉर्ड के लिए ये 25 नाम तय, वैभव-प्रफुल में बड़ी टक्कर!

IPL 2026: कौन बनेगा इंडिया का नया सुपरस्टार? इमर्जिंग प्लेयर अवॉर्ड के लिए ये 25 नाम तय, वैभव-प्रफुल में बड़ी टक्कर!

IPL 2026 Emerging Player: बीसीसीआई (BCCI) ने आईपीएल (IPL) 2026 के इमर्जिंग प्लेयर अवॉर्ड के लिए 25 युवा खिलाड़ियों को नॉमिनेट किया है। वैभव सूर्यवंशी और समीर रिज़वी जैसे खिलाड़ियों के बीच इस प्रतिष्ठित अवॉर्ड को जीतने की होड़ मची है। जानिए क्या है इस अवॉर्ड को पाने के कड़े नियम और कौन सी टीम के खिलाड़ियों का है दबदबा। 

IPL 2026 Emerging Player List: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का 19वां सीजन उन युवा प्रतिभाओं के लिए भी एक बड़ा मंच साबित हो रहा है जो भविष्य में भारतीय क्रिकेट का चेहरा बन सकते हैं। इसी कड़ी में बीसीसीआई (BCCI) ने इस साल के इमर्जिंग प्लेयर अवॉर्ड के लिए 25 खिलाड़ियों की एक महत्वपूर्ण लिस्ट जारी की है। इस सूची में वैभव सूर्यवंशी, आयुष म्हात्रे और समीर रिजवी जैसे उन नामचीन युवाओं के नाम शामिल हैं जिन्होंने अपने प्रदर्शन से सभी का ध्यान खींचा है। इस अवॉर्ड को हासिल करने के लिए बीसीसीआई ने कुछ कड़े मापदंड भी तय किए हैं।

अवॉर्ड को जीतने की योग्यता

नियम यह कहता है कि खिलाड़ी अनकैप्ड होना चाहिए, यानी उसने अभी तक कोई अंतरराष्ट्रीय मैच न खेला हो। इसके अलावा उसका जन्म 1 अप्रैल 2000 के बाद का होना चाहिए और इस सीजन से पहले उसने 25 से ज्यादा आईपीएल मैच न खेले हों। साथ ही, यह भी अनिवार्य है कि खिलाड़ी ने पहले कभी यह अवॉर्ड न जीता हो। विजेता का चुनाव केवल मैदान पर किए गए प्रदर्शन से नहीं, पब्लिक वोटिंग और टीवी कमेंटेटर्स की पसंद के आधार पर भी किया जाएगा।

इस टीम का पलड़ा भारी

इस साल के नॉमिनेशन्स पर नजर डालें तो सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) की टीम ने बाजी मारी है क्योंकि उनके सबसे ज्यादा पांच खिलाड़ी इस रेस में शामिल हैं। वहीं दिल्ली कैपिटल्स (DC), चेन्नई सुपर किंग्स (CSK), गुजरात टाइटंस (GT) और मुंबई इंडियंस (MI) की टीमों से तीन-तीन खिलाड़ियों को जगह दी गई है। कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR), लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) और राजस्थान रॉयल्स (RR) की टीमों से दो-दो खिलाड़ी नॉमिनेट हुए हैं। और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और पंजाब किंग्स (PBKS) की ओर से से एक-एक खिलाड़ी दावेदार के रूप में खड़े हैं।

नॉमिनेटेड खिलाड़ियों की लिस्ट

Team Players
SRH अनिकेत वर्मा, प्रफुल हिंगे, साकिब हुसैन, सलिल अरोड़ा, शिवांग कुमार
DC समीर रिजवी, विपराज निगम, साहिल परख
CSK आयुष म्हात्रे, कार्तिक शर्मा, प्रशांत वीर
GT अशोक शर्मा, कुमार कुशाग्र, मानव सुथार
MI अश्वनी कुमार, क्रिस भगत, दानिश मालेवार
KKR अंगकृष रघुवंशी, कार्तिक त्यागी
LSG मुकुल चौधरी, प्रिंस यादव
RR वैभव सूर्यवंशी, यश राज पुंजा
RCB रसिख डार
PBKS प्रियांश आर्या

​Sports – Patrika | CMS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *