मुजफ्फरपुर के कई इलाकों में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। मौसम विभाग ने अगले तीन घंटों के अंदर तेज हवाएं चलने, ओलावृष्टि और 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी आने की संभावना जताई है। आज सुबह से ही रुक रुककर बूंदाबांदी हो रही थी। दोपहर में अचानक काले बादल छा गए। लीची की फसल को हो सकता नुकसान मौसम ने अचानक करवट लेते हुए लोगों को भीषण गर्मी से राहत तो दी, लेकिन बागवानों के लिए यह बदलाव बड़ी परेशानी लेकर आ सकता है। तेज आंधी और बारिश के कारण जिले के कई इलाकों में लीची और आम की फसल को नुकसान होगा। खासकर मुजफ्फरपुर की मशहूर लीची की फसल को इस मौसम ने बड़ा झटका दिया है। इससे किसानों की चिंता बढ़ गई है, क्योंकि यह समय फसल के लिए बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। दिन में लाइट जलाकर चले लोग मौसम के अचानक बदले मिजाज का असर आम जनजीवन पर भी देखने को मिला। दिन के समय ही आसमान में घने बादल छा गए और अंधेरा जैसा माहौल बन गया। स्थिति ऐसी हो गई कि सड़कों पर चलने वाले वाहनों को हेडलाइट जलाकर चलना पड़ा, जिससे दिन में ही रात जैसा दृश्य देखने को मिला। आंधी और बारिश का असर बिजली व्यवस्था पर भी पड़ा है। जिले के कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई, जिससे लोगों को अतिरिक्त परेशानी का सामना करना पड़ा। फिलहाल, बारिश के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है। अगले 3 घंटे में आंधी ओलावृष्टि के आसार मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए अगले 3 घंटों में जिले के कुछ स्थानों पर तेज हवाएं, ओलावृष्टि और 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना जताई है। ऐसे में लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। मुजफ्फरपुर के कई इलाकों में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। मौसम विभाग ने अगले तीन घंटों के अंदर तेज हवाएं चलने, ओलावृष्टि और 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी आने की संभावना जताई है। आज सुबह से ही रुक रुककर बूंदाबांदी हो रही थी। दोपहर में अचानक काले बादल छा गए। लीची की फसल को हो सकता नुकसान मौसम ने अचानक करवट लेते हुए लोगों को भीषण गर्मी से राहत तो दी, लेकिन बागवानों के लिए यह बदलाव बड़ी परेशानी लेकर आ सकता है। तेज आंधी और बारिश के कारण जिले के कई इलाकों में लीची और आम की फसल को नुकसान होगा। खासकर मुजफ्फरपुर की मशहूर लीची की फसल को इस मौसम ने बड़ा झटका दिया है। इससे किसानों की चिंता बढ़ गई है, क्योंकि यह समय फसल के लिए बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। दिन में लाइट जलाकर चले लोग मौसम के अचानक बदले मिजाज का असर आम जनजीवन पर भी देखने को मिला। दिन के समय ही आसमान में घने बादल छा गए और अंधेरा जैसा माहौल बन गया। स्थिति ऐसी हो गई कि सड़कों पर चलने वाले वाहनों को हेडलाइट जलाकर चलना पड़ा, जिससे दिन में ही रात जैसा दृश्य देखने को मिला। आंधी और बारिश का असर बिजली व्यवस्था पर भी पड़ा है। जिले के कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई, जिससे लोगों को अतिरिक्त परेशानी का सामना करना पड़ा। फिलहाल, बारिश के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है। अगले 3 घंटे में आंधी ओलावृष्टि के आसार मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए अगले 3 घंटों में जिले के कुछ स्थानों पर तेज हवाएं, ओलावृष्टि और 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना जताई है। ऐसे में लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।


