प्रेमिका की मौत के 10 माह बाद प्रेमी पर एफआईआर:इंटरकास्ट शादी को लेकर विवाद, प्रेमी के शक और झगड़ों से परेशान थी युवती

प्रेमिका की मौत के 10 माह बाद प्रेमी पर एफआईआर:इंटरकास्ट शादी को लेकर विवाद, प्रेमी के शक और झगड़ों से परेशान थी युवती

इंदौर के द्वारकापुरी थाना क्षेत्र में रहने वाली 23 वर्षीय युवती की आत्महत्या के मामले में पुलिस ने 10 महीने बाद उसके प्रेमी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। परिवार के बयान और मोबाइल चैटिंग के आधार पर पुलिस ने यह कार्रवाई की है। द्वारकापुरी पुलिस के मुताबिक, 14 मई 2025 को स्वाति सोलंकी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। वह विदुर नगर में रहती थी और वैष्णो कॉलेज से मैनेजमेंट में मास्टर्स की पढ़ाई कर रही थी। मृतका के पिता गजानंद सोलंकी ने आरोप लगाया कि स्वाति का लोकेश चौहान के साथ पिछले 5 साल से संबंध था। दोनों ने द्वारकापुरी इलाके में एक कमरा भी लिया था, जहां वे मिलते थे। स्वाति वहीं सिलाई का काम भी करती थी। 5 साल से रिलेशन में थे, इंटरकास्ट शादी को लेकर विवाद परिवार के मुताबिक, उन्होंने स्वाति को इंटरकास्ट मैरिज से मना किया था, लेकिन वह लोकेश से ही शादी करने की जिद पर अड़ी थी। आरोप है कि लोकेश अक्सर उससे विवाद करता था, अपशब्द कहता था और परिवारिक कार्यक्रमों में जाने से भी रोकता था। ‘मुंह बोले जीजा’ को लेकर करता था शक जांच में सामने आया है कि लोकेश स्वाति पर शक करता था। घर आने वाले मुंह बोले जीजा और बहन को लेकर भी वह आपत्तिजनक टिप्पणी करता था। 12 मई को स्वाति के जन्मदिन पर भी इस बात को लेकर विवाद हुआ था, जिसके बाद दोनों के बीच झगड़ा हुआ। मोबाइल चैटिंग बनी अहम सबूत पुलिस को स्वाति के मोबाइल से कई चैटिंग मिली हैं, जिनमें लोकेश द्वारा शक और विवाद से जुड़े मैसेज सामने आए हैं। इन्हीं सब कारणों से स्वाति मानसिक रूप से परेशान थी। मामले में द्वारकापुरी थाना पुलिस ने प्रेमी लोकेश चौहान के खिलाफ प्रताड़ना और आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि सभी तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *