नवादा जिले के रजौली थाना क्षेत्र में मंगलवार रात सड़क दुर्घटना में बाइक सवार एक युवक और एक युवती की मौके पर ही मौत हो गई। यह घटना हरदिया पंचायत के फुलवरिया डैम मोड़ पर बजरंगबली मंदिर के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग-20 पर रात करीब 9 बजे हुई। मृतकों की पहचान खबर लिखे जाने तक नहीं हो पाई थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बाइक संख्या JH01GB0193 पर सवार युवक-युवती तेज रफ्तार से कोडरमा की ओर जा रहे थे। फोरलेन से डबल लेन में प्रवेश करते ही बाइक अनियंत्रित हो गई और मंदिर के बाउंड्रीवाल से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। स्थानीय लोगों के मदद करने से पहले ही दोनों की मौत हो चुकी थी। स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी सूचना घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस और डायल 112 टीम को दी। सूचना मिलने पर एएसआई के.के. झा और डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची। थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर रणजीत कुमार ने बताया कि पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल नवादा भेज दिया है। दुर्घटनाग्रस्त बाइक को पुलिस सुरक्षा में रखा गया है, और मृतकों की पहचान के लिए आगे की कार्रवाई जारी है। नवादा जिले के रजौली थाना क्षेत्र में मंगलवार रात सड़क दुर्घटना में बाइक सवार एक युवक और एक युवती की मौके पर ही मौत हो गई। यह घटना हरदिया पंचायत के फुलवरिया डैम मोड़ पर बजरंगबली मंदिर के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग-20 पर रात करीब 9 बजे हुई। मृतकों की पहचान खबर लिखे जाने तक नहीं हो पाई थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बाइक संख्या JH01GB0193 पर सवार युवक-युवती तेज रफ्तार से कोडरमा की ओर जा रहे थे। फोरलेन से डबल लेन में प्रवेश करते ही बाइक अनियंत्रित हो गई और मंदिर के बाउंड्रीवाल से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। स्थानीय लोगों के मदद करने से पहले ही दोनों की मौत हो चुकी थी। स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी सूचना घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस और डायल 112 टीम को दी। सूचना मिलने पर एएसआई के.के. झा और डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची। थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर रणजीत कुमार ने बताया कि पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल नवादा भेज दिया है। दुर्घटनाग्रस्त बाइक को पुलिस सुरक्षा में रखा गया है, और मृतकों की पहचान के लिए आगे की कार्रवाई जारी है।


