Diwali पर Glass Skin पाने के लिए घर पर बनाएं बेसन और मुलेठी Face Mask

Diwali पर Glass Skin पाने के लिए घर पर बनाएं बेसन और मुलेठी Face Mask

फेस्टिव सीजन चल रहा है। ऐसे में दिवाली का त्योहार भी काफी नजदीक आ चुका है। इस दौरान महिलाएं चाहती हैं कि उनका चेहरा एकदम शीशे की तरह चमकें। दिवाली की सफाई और काम में इतना बिजी होने के बाद महिलाएं पार्लर जाकर महंगे फेशियल करवाती हैं और स्किन ट्रीटमेंट भी करवाती हैं, लेकिन अब आपको पार्लर जाने की कोई जरुरत नहीं। बस घर पर ही आसानी स्किन की देखभाल कर सकती हैं।

इस मास्क में बेसन, मुलेठी पाउडर, शहद, हल्दी और कच्चे दूध या गुलाब जल का इस्तेमाल से आपकी स्किन एकदम ग्लोइंग बन जाएगी। ये सभी चीजें आसानी से घरों में मिल जाएगी। आइए आपको बताते हैं कैसे बनाएं यह फेस मास्क।

बेसन मुलेठी का फेस मास्क बनाने के लिए क्या चाहिए?

बेसन: 2 बड़े चम्मच
मुलेठी पाउडर: 1 बड़ा चम्मच
शहद: आधा छोटा चम्मच
हल्दी: एक चुटकी
कच्चा दूध या गुलाब जल: पेस्ट बनाने के लिए जरूरत के हिसाब से

कैसे तैयार करें बेसन और मुलेठी का फेस मास्क

सबसे पहले आप एक साफ कटोरी लें। फिर इसमें बेसन और मुलेठी का पाउडर डालकर मिला लें। जिसके बाद इसमें एक चुटकी हल्दी और आधा छोटा चम्मच शहद डाल सकते हैं। फिर आप कच्चा दूध या गुलाब जल मिला लें। इन सभी चीजों को अच्छे से मिला लें। फिर एक क्रीमी पेस्ट बनाकर तैयार कर लें। बस ध्यान दें कि पेस्ट न तो बहुत पतला हो और न ही इतना गाढ़ा कि चेहरे पर ठीक से फैल ही न पाए।

इस तरह से चेहरे पर लगाएं बेसन और मुलेठी का फेस पैक

सबसे पहले चेहरे को अच्छे से क्लिन कर लें। अब उंगलियों की मदद से या फिर ब्रश से चेहरे पर इसको लगा लें। बस इस बात का ध्यान रखें कि, इसे आंखों और होंठों के आसपास नहीं लगाएं। इसे करीब 15 से 20 मिनट तक चेहरे पर लगा रहने दें। मास्क जब सूख जाए, तो उंगलियों को थोड़ा गीला करके चेहरे पर धीरे-धीरे गोलाई में मसाज करें। फिर सादे पानी से चेहरे को धो लें।

हफ्ते में कितनी बार लगाएं?

इस मास्क को आप कम से कम हफ्ते में 2 या 3 बार लगा सकते हैं। दिवाली से पहले इसे अपनी स्किन केयर रूटीन में जरुर शामिल करें।

इन बातों का रखें ध्‍यान

– बेसन की मात्रा 2 बड़े चम्मच रखें।

– 1 बड़ा चम्मच मुलेठी पाउडर ही रखें।

– दूध या गुलाब जल से पेस्ट तैयार कर लें

– मास्क को 15 से 20 मिनट से ज्यादा देर तक न लगाएं।

– लगाने से पहले एक बार पैच टेस्ट जरुर करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *