देशभर में कल यानी 29 अक्तूबर 2026 को करवा चौथ का त्योहार मनाया जाएगा। यह पर्व सुहाग, प्यार और खूबसूरत परंपराओं से संबंधित है। इस दिन महिलाएं अपने सोलह श्रृंगार से लेकर कपड़ों और ज्वेलरी तक, हर छोटी बड़ी चीज का खास ध्यान रखा जाता है। कोई अपनी पसंदीदा सिल्क साड़ी पहनता है, तो कोई हैवी एम्ब्रॉयडरी वाली बनारसी या डिजाइनर साड़ी में सजना चाहती है।
अगर आप पूरे लुक को खास बनाना चाहती हैं, तो साड़ी ही नहीं बल्कि चूड़ियों के रंग भी काफी जरुरी है। इस साल अपने हाथों की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए यदि आप कांच की चूड़ियों पहनना चाहती हैं, तो कौन-सा कलर कॉम्बिनेशन बेहतर होगा। आइए आपको बताते हैं।
लाल और गोल्डन चूड़ियों का कॉम्बिनेशन
करवा चौथ के लिए सबसे प्यारा लाल और गोल्डन चूड़ियों का कॉम्बिनेशन है। मान्यता के अनुसार, लाल रंग को प्यार और सुहाग का प्रतीक माना जाता है। इसी कारण से इस खास मौके पर लाल रंग की साड़ी और चूड़ियां महिलाओं की पहली पसंद बन जाती है।
टिप्स- इस तरह का कॉम्बिनेशन सिल्क, बनारसी और जरी वर्क वाली साड़ियों के साथ खास तौर पर बेहतरीन रहने वाला है। इसके साथ ही गोल्डन झुमके, मांग टीका और लाल बिंदी आपके लुक को शाही अंदाज देने में मदद करता है।
हरे और गोल्डन रंग का कॉम्बिनेशन
करवा चौथ पर लाल रंग से हटकर कुछ अलग ट्राई करना चाहते हैं, तो हरे और गोल्डन रंग की कांच की चूड़ियों को पहन सकते हैं। गहरे हरे रंग की चूड़ियां हाथों को खूबसूरत लुक देने में मदद करता है, वहीं गोल्डन चूड़ियां पूरे कॉम्बिनेशन में चमक और रॉयल टच देती है। इस तरह का कलर कॉम्बिनेशन सिल्क और बनारसी साड़ियों के साथ पहना जा सकता है।
टिप्स- इस चूड़ी के कॉम्बिनेशन के साथ गोल्डन रंग या कुंदन के झुमके पहनकर आप अपने ट्रेडिशनल लुक को और सुंदर बना देगा।
गुलाबी और सिल्वर चूड़ियों का खूबसूरत कॉम्बिनेशन
अगर आप करवा चौथ पर हल्के रंगों में चूड़ियां पहन सकते हैं। आप गुलाबी और सिल्वर चूड़ियों का कॉम्बिनेशन चूज कर सकते हैं। रंगों की जोड़ी खासतौर पर पेस्टल पिंक, बेबी पिंक, सिल्वर, लैवेंडर और हल्के पीच रंग की साड़ियों के साथ सुंदर लगती हैं। आपको बता दें कि, गुलाबी रंग आपके लुक में नजाकत जोड़ने का कार्य करती है, बल्कि सिल्वर चूड़ियां एक हल्की-सी चमक देती है।
टिप्स- गुलाबी चूड़ियों के दोनों तरफ सिल्वर चूड़ियां पहन सकती हैं या फिर दोनों रंगों को बारी-बारी से मिलाकर एक सुंदर-सा पैटर्न बना सकते हैं।
मैरून और गोल्डन चूड़ियों का कॉम्बिनेशन
यदि आपको एकदम रॉयल लुक चाहिए, तो एक बार मैरून और गोल्डन चूड़ियों का कॉम्बिनेशन ट्राई कर सकती हैं। एक तरफ मैरुन रंग गहरा और क्लासी नजर आता है। इतना ही नहीं, गोल्डन रंग इसकी खूबसूरती को और अधिक बढ़ाता है।
टिप्स- अगर आपके पास गोल्डन जरी, सीक्विन या एमब्रॉयडरी का वर्क है, तो इस तरह का कॉम्बिनेशन आपके लुक को और भी खास बना देगा। इसके अलावा, गोल्डन चोकर, बड़े इयररिंग्स और क्लासिक बन हेयरस्टाइल ट्राई करके लुक में चार चांद लगा सकते हैं।
मल्टीकलर चूड़ियों से ट्राई करें
हर साल की तरह एक जैसा लुक ट्राई करके बोर हो गए हैं, आप तो इस बार करवा चौथ पर मल्टीकलर चूड़ियों का सेट जरुर ट्राई करें। अगर आपकी साड़ी में कई रंगों का काम है, तो मल्टीकलर कांच की चूड़ियों आपके लुक को और आकर्षक बना देगा।
टिप्स- यदि आप हल्के रंगों की चूड़ियों को या मल्टीकलर वाली कांच की चूड़ियों का कॉम्बिनेशन जरुर पहनें। चूड़ियों के रंग साड़ी और ज्वेलरी से मैच करता हो, जिससे आपका लुक जरुरत से ज्यादा भरा हुआ न लगे। आप चाहे, तो दो या तीन रंगों की चूड़ियों मिलाकर एक नया कॉम्बिनेशन बना सकते हैं।

