परेड ग्राउंड में 9 बजे रतलाम कलेक्टर करेंगे ध्वजारोहण:शहर तिरंगा रोशनी से सजा; मार्च-पास्ट के बाद सीएम संदेश का लाइव प्रसारण
रतलाम शहर समेत जिले में 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। मुख्य समारोह जिला मुख्यालय पर स्थानीय पुलिस परेड ग्राउंड पर होगा। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी अजय कटेसरिया मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रह कर ध्वजारोहण ककर परेड की सलामी लेंगे। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर शहर के शासकीय कार्यालयों से…

