जम्मू-कश्मीर ने ईरानी कप के दूसरे दिन रेस्ट ऑफ इंडिया के खिलाफ पहली पारी में 41 रन की बढ़त हासिल कर ली। रेस्ट ऑफ इंडिया के 237 रन के जवाब में जम्मू-कश्मीर 278 रन पर ऑलआउट हुआ। शेर-ए-कश्मीर स्टेडियम में दिन का खेल खत्म होने तक रेस्ट ऑफ इंडिया ने दूसरी पारी में 24/1 रन बना लिए थे। डोगरा-समद ने 97 रन की साझेदारी की 166/8 के बाद निचले क्रम ने संभाला जम्मू-कश्मीर की टीम एक समय 37/4 और लंच के बाद 166/8 पर पहुंच गई थी। यहां कप्तान पारस डोगरा और निचले क्रम के बल्लेबाज लोन नासिर मुजफ्फर ने पारी संभाली। दोनों ने 9वें विकेट के लिए 64 रन जोड़े। डोगरा ने 143 गेंद पर 75 रन बनाए। नासिर ने नंबर-10 पर उतरकर 58 गेंद पर 64 रन की तेज पारी खेली। नासिर ने 48 गेंद पर फिफ्टी पूरी की और मुकेश कुमार के एक ओवर में लगातार 4, 6, 6 लगाए। डोगरा के आउट होने के बाद नासिर ने सुनील कुमार के साथ आखिरी विकेट के लिए 48 रन जोड़े और टीम को रेस्ट ऑफ इंडिया से आगे पहुंचाया। नासिर को आकाश दीप ने 64 रन पर LBW किया। नासिर को आखिरी समय पर टीम में जगह मिली थी नासिर खुद को सीम-बॉलिंग ऑलराउंडर मानते हैं। उन्हें 2020 में BCCI के अंडर-23 कैंप के लिए बुलाया गया था, लेकिन कोविड के कारण कैंप रद्द हो गया। वह पिछले 5 साल से IPL ट्रायल में हिस्सा लेते रहे हैं और सनराइजर्स हैदराबाद के साथ 3 सीजन नेट बॉलर भी रह चुके हैं। आकीब नबी भारत के लिए खेल रहे हैं और युधवीर सिंह चोटिल होने के कारण उपलब्ध नहीं थे। ऐसे में नासिर को आखिरी समय पर प्लेइंग-11 में शामिल किया गया। उनके पास अपना जर्सी नंबर भी नहीं था। मुकेश चौधरी ने 5 विकेट लिए रेस्ट ऑफ इंडिया के तेज गेंदबाज मुकेश चौधरी ने 78 रन देकर 5 विकेट लिए। आकाश दीप ने 43 रन देकर 3 विकेट लिए। दूसरी पारी में रेस्ट ऑफ इंडिया ने सावधानी से शुरुआत की। शिखर मोहन 1 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने पहली पारी में 60 रन बनाए थे। इसके बाद सुदीप घरामी और सनत सांगवान ने बाकी दिन संभलकर बल्लेबाजी की। ईरानी कप क्या है? ईरानी कप 5 दिन खेला जाने वाले फर्स्ट क्लास मैच है। यह मौजूदा रणजी ट्रॉफी चैंपियन और ‘रेस्ट ऑफ इंडिया’ टीम के बीच खेला जाता है। रेस्ट ऑफ इंडिया की टीम में देश के टॉप खिलाड़ी शामिल होते हैं। टेस्ट मैच की तरह ही दोनों टीमों को 2-2 पारियां मिलती हैं। मैच ड्रॉ होने पर पहली पारी में बढ़त बनाने वाली टीम को विजेता घोषित किया जाता है।
ईरानी कप में जम्मू-कश्मीर को 41 रन की बढ़त:नासिर और डोगरा की फिफ्टी से 278 रन बनाए; रेस्ट ऑफ इंडिया दूसरी पारी में-24/1

