स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त) पर आज शनिवार को सिरसा में शहीद भगत सिंह स्टेडियम में जिला स्तरीय प्रोग्राम में बतौर मुख्य अतिथि कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा ध्वजारोहण करेंगे। इसे लेकर प्रशासन की शुक्रवार रात्रि से ही तैयारी चल रही है और अल सुबह से परेड के लिए पुलिस और वॉलंटियर की टीम तैयारी के लिए पहुंचना शुरू हो गई। कुछ देर बाद स्कूली विद्यार्थी भी पहुंचना शुरू होंगे। उप मंडल स्तर पर डबवाली में लेबर बोर्ड के चेयरमैन रोहताश जांगड़ा, कालांवाली में हरियाणा बीज विकास निगम के चेयरमैन देव कुमार शर्मा और ऐलनाबाद में किसान कल्याण प्राधिकरण की एग्ज्यूकेटिव कमेटी के चेयरमैन राजपाल बैनीवाल बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे। इसके चलते पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था एवं यातायात व्यवस्था को लेकर रूट चार्ट बना लिया है। डबवाली और ऐलनाबाद में भी प्रशासन की तैयारी चल रही है। वहां भी भीड़ जुटाने का काम किया जाएगा। इस खबर को बाद में अपडेट किया जाएगा। फुल ड्रेस रिहर्सल हुई वीरवार को ही स्टेडियम में फुल ड्रेस रिहर्सल हुई। इस दौरान ध्वजारोहण किया और परेड को सलामी ली गई। 80वें स्वतंत्रता दिवस समारोह में जिला व उपमंडल स्तर पर आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रम में मार्च पास्ट, पीटी शो, देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। शहीदों को करेंगे नमन 15 अगस्त को मंत्री श्याम सिंह राणा प्रात: 8.45 बजे स्थानीय लघु सचिवालय स्थित शहीदी स्मारक स्थल व स्वतंत्रता सेनानी स्थल पर वीर शहीदों को नमन करेंगे। इसके बाद ध्वजारोहण और परेड का निरीक्षण करेंगे। कार्यक्रम में मुख्यातिथि का संदेश, मार्च पास्ट, पीटी शो, सांस्कृतिक कार्यक्रम/पारितोषिक वितरण किया जाएगा। जिले में यहां-यहां होगा प्रोग्राम कालांवाली में उपमंडल स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में मनाया जाएगा। टीमों ने मार्च पास्ट, पीटी शो, डंबल-लेजियम तथा देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रमों का अभ्यास किया। समारोह की तैयारियों को लेकर गुरु गोबिंद सिंह खेल स्टेडियम, मंडी डबवाली में फुल ड्रेस रिहर्सल हुई और संबंधित अधिकारियों को समारोह की सभी तैयारियां समय पर पूरी करने के निर्देश दिए। विद्यार्थियों और प्रतिभागियों ने पूरे उत्साह के साथ विभिन्न प्रस्तुतियों में भाग लिया। वीरवार को ऐलनाबाद की अतिरिक्त अनाज मंडी में फुल ड्रेस रिहर्सल हुई। तहसीलदार शुभम शर्मा ने कहा कि ऐलनाबाद में स्वतंत्रता दिवस समारोह अतिरिक्त अनाज मंडी में आयोजित किया जाएगा। इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित भी किया जाएगा।


