हाथरस में अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर:कांवड़ लेने जा रहे युवक की मौत, जीजा गंभीर घायल; सोरों घाट जाते समय जैतपुर के पास हादसा
हाथरस में शुक्रवार रात कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के जैतपुर गांव के पास सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। उसका जीजा गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों बाइक से कासगंज के सोरों घाट कांवड़ लेने जा रहे थे। इसी दौरान अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।…

