गाजियाबाद में आज वाहनों का डायवर्जन:दिल्ली में 15 अगस्त के चलते दिल्ली की तरफ जाने से बचें, इन मार्गों पर वाहन प्रतिबंधित

गाजियाबाद में आज वाहनों का डायवर्जन:दिल्ली में 15 अगस्त के चलते दिल्ली की तरफ जाने से बचें, इन मार्गों पर वाहन प्रतिबंधित

आज 15 अगस्त को लाल किले पर स्वतंत्रता दिवस का मुख्य कार्यक्रम के चलते सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को देखते हुए गाजियाबाद पुलिस ने वाहनों के लिए डायवर्जन प्लान जारी किया है। यह व्यवस्था 14 अगस्त की रात 8 बजे से 15 अगस्त को कार्यक्रम खत्म होने तक लागू रहेगी। प्रमुख डायवर्जन प्वाइंटों पर ट्रैफिक पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। आज दिल्ली की तरफ जाने से बचें। इन रास्तों से दिल्ली नहीं जा सकेंगे भारी वाहन एनएच-9/यूपी गेट: हल्के, मध्यम और भारी व्यावसायिक वाहनों का दिल्ली में प्रवेश बंद रहेगा। डाबर तिराहा-महाराजपुर: सभी व्यावसायिक वाहनों की दिल्ली एंट्री पर रोक रहेगी। मोहननगर-सीमापुरी: व्यावसायिक वाहनों को दिल्ली जाने की अनुमति नहीं होगी। भोपुरा बॉर्डर: सभी व्यावसायिक वाहनों की दिल्ली एंट्री बंद रहेगी। लोनी बॉर्डर: व्यावसायिक वाहनों का दिल्ली में प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। मेरठ और गाजियाबाद की ओर भी भारी वाहनों पर रोक मेरठ के काशी टोल प्लाजा से गाजियाबाद की ओर आने वाले व्यावसायिक वाहनों पर रोक रहेगी। भोजपुर एंट्री, आईएमएस कॉलेज और आईपीईएम कॉलेज एंट्री प्वाइंट से दिल्ली की ओर भी इन वाहनों का आवागमन बंद रहेगा। पुस्ता-खजूरी मार्ग से दिल्ली की ओर जाने वाले व्यावसायिक वाहनों पर भी रोक रहेगी। सूर्यनगर बॉर्डर से दिल्ली की ओर सभी हल्के, मध्यम और भारी व्यावसायिक वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। डीसीपी ट्रैफिक त्रिगुन बिसेन ने वाहन चालकों से डायवर्जन प्लान के अनुसार सफर करने की अपील की है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *