रतलाम शहर समेत जिले में 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। मुख्य समारोह जिला मुख्यालय पर स्थानीय पुलिस परेड ग्राउंड पर होगा। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी अजय कटेसरिया मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रह कर ध्वजारोहण ककर परेड की सलामी लेंगे। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर शहर के शासकीय कार्यालयों से लेकर शिक्षण संस्थाओं को रंगबिरंगी रोशनी से सजाया गया है। शहर के चौराहों पर लाइटिंग की गई। डीआरएम ऑफिस, कलेक्ट्रेट समेत कई शासकीय भवनों को तिरंगा रोशनी से सजाया है। रेलवे स्टेशन पर भी आकर्षक लाइटिंग की गई है। 9 बजे होगा ध्वजारोहण पुलिस परेड ग्राउंड में शनिवार सुबह प्रातः 8:58 बजे मुख्य अतिथि का आगमन एवं स्वागत होगा। प्रातः 9 बजे कलेक्टर द्वारा ध्वजारोहण किया जाएगा। राष्ट्रीय गीत, राष्ट्रगान का गायन होगा तथा परेड की सलामी दी जाएगी। सुबह 09:10 बजे मुख्य अतिथि द्वारा परेड का निरीक्षण किया जाएगा। हर्ष फायर होगा, मार्च पास्ट होगा। सीएम के संदेश का लाइव प्रसारण प्रात: 9:30 बजे से मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के संदेश का लाइव प्रसारण होगा। प्रात:10 बजे से मुख्य अतिथि द्वारा मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया जाएगा। प्रात: 10:10 बजे परेड कमाण्डरों से परिचय एवं लोकतंत्र सेनानियों का सम्मान किया जाएगा। देहदान, अंगदान करने वालों के परिजनों का भी सम्मान होगा। प्रात: 10:30 बजे सांस्कृतिक कार्यक्रमो की प्रस्तुति होगी। प्रात: 11 बजे पुरस्कार वितरण राष्ट्रीय गीत एवं राष्ट्रगान के गायन के साथ कार्यक्रम समापन होगा। डीआरएम करेंगे ध्वजारोहण मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय पर (डीआरएम अश्वनी कुमार ध्वजारोहण करेंगे। मंडल की उपलब्धियों एवं महाप्रबंधक पश्चिम रेलवे के स्वतंत्रता दिवस संदेश का वाचन करेंगे। सुबह 09.37 बजे मंडल रेल प्रबंधक का कार्यक्रम स्थल पर आगमन होगा। वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त की अगुआई में ध्वजारोहण स्थल पर पहुंचकर ध्वजारोहण करेंगे। इसके उपरांत मंडल रेल प्रबंधक रेलवे सुरक्षा बल परेड का निरीक्षण करेंगे। इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक द्वारा उत्कृष्ट कार्य करने के लिए 46 कर्मचारियों को पुरस्कृत करेंगे साथ ही एक भारत श्रेष्ठ भारत क्विज प्रतियोगिता में विजेता रेल कर्मियों को भी पुरस्कृत करेंगे।


