बाइक फिसलने से डाककर्मी की मौत:16 दिन पहले आगरा से उन्नाव हुआ था ट्रांसफर; 6 महीने पहले ही हुई थी शादी

बाइक फिसलने से डाककर्मी की मौत:16 दिन पहले आगरा से उन्नाव हुआ था ट्रांसफर; 6 महीने पहले ही हुई थी शादी

उन्नाव के अचलगंज थाना क्षेत्र में अजीत खेड़ा मोड़ के पास शुक्रवार देर रात सड़क हादसे में डाककर्मी अभिषेक यादव (32) की मौत हो गई। उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर फिसल गई थी। हादसे के बाद पुलिस ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। हादसा नेवरना चौकी क्षेत्र के अजीत खेड़ा मोड़ के पास रात करीब 1 बजे हुआ। अभिषेक बाइक से जा रहे थे। इसी दौरान अचानक बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई और वह गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया, लेकिन उनकी जान नहीं बच सकी। 16 दिन पहले ही आगरा से हुआ था ट्रांसफर अभिषेक यादव पियारिया मजरा नेवरना के रहने वाले थे। वह डाक विभाग में कार्यरत थे और वर्तमान में पुरवा पोस्ट ऑफिस में तैनात थे। इससे पहले उनकी तैनाती आगरा में थी। 29 जुलाई 2026 को उनका आगरा से पुरवा ट्रांसफर हुआ था। नई तैनाती को अभी 16 दिन ही हुए थे। 6 महीने पहले हुई थी शादी परिजनों के अनुसार, अभिषेक तीन भाई-बहनों में सबसे बड़े थे। उनकी शादी इसी साल 24 फरवरी 2026 को हुई थी। हादसे की सूचना मिलते ही परिवार में मातम छा गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है और आसपास के लोगों से घटना के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *