दुस्साहस: दुकान में लूटपाट के विरोध पर गर्म तेल फेंका, आंख की रोशनी जाने का डर

भास्कर न्यूज | विभूतिपुर थाना क्षेत्र के खोकसाहा चौक पर डकैती का विरोध करना एक युवक को भारी पड़ गया। हथियारबंद बदमाशों ने दुकान में घुसकर न सिर्फ लूटपाट की, बल्कि विरोध करने पर युवक सहित कई लोगों पर जानलेवा हमला कर दिया। घटना में मुख्य पीड़ित गंभीर रूप से घायल हो गया, वहीं उसकी आंख की रोशनी चले जाने का भी आरोप है। खोकसाहा वार्ड 17 निवासी पोषण महतो के पुत्र सुरेंद्र कुमार (29) द्वारा स्थानीय थाने में दर्ज करवाई गई प्राथमिकी में बताया गया है कि शनिवार की रात करीब 10:30 बजे अपनी दुकान “देव स्वीट्स” पर मौजूद था। इसी दौरान चार बाइक पर सवार करीब आठ की संख्या में अपराधी वहां पहुंचे और दुकान में घुसकर गाली-गलौज करते हुए लूटपाट शुरू कर दी। आगे बताया है कि गांव के ही अमन कुमार ने पिस्टल सटाकर उसे धमकाया। वहीं अन्य आरोपियों में विनोद कुमार भारती, रूपेश कुमार और लाट साहब सहित चार अज्ञात बदमाश शामिल थे। अपराधियों ने गले से सोने की चेन और करीब 15 हजार रुपए नकद लूट लिए। जब सुरेंद्र ने इसका विरोध किया, तो बदमाशों ने लोहे की रॉड से हमला कर दिया। इस हमले में सुरेंद्र का हाथ टूट गया और सिर फट गया। शोर सुनकर पहुंचे आसपास के लोगों पर भी हमलावरों ने गर्म तेल फेंक दिया। इसी दौरान सुरेंद्र के चेहरे और आंख पर गर्म तेल डाल दिया गया, जिससे उसकी आंख की रोशनी खत्म होने का आरोप है। घटना में धीरज महतो, महेश महतो और सौरव कुमार भी गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, विभूतिपुर में भर्ती कराया गया, जहां से गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें सदर अस्पताल रेफर किया। भास्कर न्यूज | विभूतिपुर थाना क्षेत्र के खोकसाहा चौक पर डकैती का विरोध करना एक युवक को भारी पड़ गया। हथियारबंद बदमाशों ने दुकान में घुसकर न सिर्फ लूटपाट की, बल्कि विरोध करने पर युवक सहित कई लोगों पर जानलेवा हमला कर दिया। घटना में मुख्य पीड़ित गंभीर रूप से घायल हो गया, वहीं उसकी आंख की रोशनी चले जाने का भी आरोप है। खोकसाहा वार्ड 17 निवासी पोषण महतो के पुत्र सुरेंद्र कुमार (29) द्वारा स्थानीय थाने में दर्ज करवाई गई प्राथमिकी में बताया गया है कि शनिवार की रात करीब 10:30 बजे अपनी दुकान “देव स्वीट्स” पर मौजूद था। इसी दौरान चार बाइक पर सवार करीब आठ की संख्या में अपराधी वहां पहुंचे और दुकान में घुसकर गाली-गलौज करते हुए लूटपाट शुरू कर दी। आगे बताया है कि गांव के ही अमन कुमार ने पिस्टल सटाकर उसे धमकाया। वहीं अन्य आरोपियों में विनोद कुमार भारती, रूपेश कुमार और लाट साहब सहित चार अज्ञात बदमाश शामिल थे। अपराधियों ने गले से सोने की चेन और करीब 15 हजार रुपए नकद लूट लिए। जब सुरेंद्र ने इसका विरोध किया, तो बदमाशों ने लोहे की रॉड से हमला कर दिया। इस हमले में सुरेंद्र का हाथ टूट गया और सिर फट गया। शोर सुनकर पहुंचे आसपास के लोगों पर भी हमलावरों ने गर्म तेल फेंक दिया। इसी दौरान सुरेंद्र के चेहरे और आंख पर गर्म तेल डाल दिया गया, जिससे उसकी आंख की रोशनी खत्म होने का आरोप है। घटना में धीरज महतो, महेश महतो और सौरव कुमार भी गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, विभूतिपुर में भर्ती कराया गया, जहां से गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें सदर अस्पताल रेफर किया।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *