भास्कर न्यूज| बेतिया पुलिस जिले के विभिन्न थाने की पुलिस रविवार को छापेमारी कर अलग-अलग मामले के 53 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस इंस्पेक्टर विश्व मोहन चौधरी ने बताया कि विभिन्न थाने की पुलिस की ओर से की गई कार्रवाई में 18 वारंटी समेत 53 आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं। इनमें से 22 की गिरफ्तारी उत्पाद अधिनियम के तहत की गई है। अजमानतीय 19 वारंट का निष्पादन किया गया है। पुलिस इन सभी को न्यायिक हिरासत में भेज दी है। विगत 24 घंटा में पुलिस की कार्रवाई में 229 लीटर 760 मिलीलीटर शराब व तीन वाहन जब्त किया गया है। अपराध नियंत्रण के उद्देश्य से चलाए गए वाहन जांच के दौरान पुलिस यातायात नियमों का उल्लंघन करने और आधे अधूरे कागजात वाले वाहन चालकों से एक लाख 66 हजार रुपए जुर्माना वसूल किया है। भास्कर न्यूज| बेतिया पुलिस जिले के विभिन्न थाने की पुलिस रविवार को छापेमारी कर अलग-अलग मामले के 53 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस इंस्पेक्टर विश्व मोहन चौधरी ने बताया कि विभिन्न थाने की पुलिस की ओर से की गई कार्रवाई में 18 वारंटी समेत 53 आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं। इनमें से 22 की गिरफ्तारी उत्पाद अधिनियम के तहत की गई है। अजमानतीय 19 वारंट का निष्पादन किया गया है। पुलिस इन सभी को न्यायिक हिरासत में भेज दी है। विगत 24 घंटा में पुलिस की कार्रवाई में 229 लीटर 760 मिलीलीटर शराब व तीन वाहन जब्त किया गया है। अपराध नियंत्रण के उद्देश्य से चलाए गए वाहन जांच के दौरान पुलिस यातायात नियमों का उल्लंघन करने और आधे अधूरे कागजात वाले वाहन चालकों से एक लाख 66 हजार रुपए जुर्माना वसूल किया है।


