जींद के खेम नगर में मकान से चोर लाखों के गहने चुराकर ले गए। चोर घर की दीवार फांदकर अंदर घुसे। कमरे में सो रहे रोडवेजकर्मी व उसके परिवार को कुंडी लगाकर अंदर बंद कर दिया। करीब 8 मिनट में चोर घर से लाखों के गहने और कैश चोरी कर फरार हो गए। चोर करवा चौथ पर पत्नी को गिफ्ट देने के लिए लाई अंगूठी भी चुराकर ले गए। चोरों का एक सीसीटीवी सामने आया है। जिसमें दो युवक चोरी करते दिखाई दे रहे हैं। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एक कमरे में सो रहा था परिवार जसवंत ने बताया कि वह रोडवेज में एचकेआरएन के तहत रोडवेज में नौकरी करते हैं। उसकी पत्नी सिलाई का काम करती है। 28 अक्टूबर की रात मैं बेटे के साथ बाहर वाले कमरे में सो गया और अंदर मेरी पत्नी सिलाई कर रही थी। रात करीब 12 बजे सिलाई बंद करने के बाद बेटे के साथ मैं अंदर वाले कमरे में जाकर सो गए। सुबह जब उठे तो बाहर से कमरे का कुंडी बंद मिली। फोन करने पर पड़ोसी ने बाहर की कुंडी खोली और हम कमरे से बाहर निकले। कमरे में बिखरा पड़ा था सामान बाहर निकलकर देखा तो बाहर वाले कमरे के आउट गेट खुला मिला। अंदर सामान बिखरा पड़ा था। जांच करने पर सोने का एक मंगलसूत्र, दो अंगूठी, 7 लौंग, 6 जोड़ी पायजेब, 15 हजार कैश व अन्य सामान चुराकर ले गए। जिनमें करवा चौथ पर पत्नी को गिफ्ट देने के लिए खरीदी गई अंगठी भी शामिल थी। चोर घर से साढ़े 5 लाख से अधिक के गहने व कैश चुरा ले गए। उन्होंने बताया कि चोर गहनों व कैश के साथ घर में रखें जरूरी दस्तावेज भी अपने साथ ले गए। जांच अधिकारी रणधीर ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

