पाकिस्तान में होने वाली ODI ट्राई सीरीज के लिए इंग्लैंड टीम घोषित, लेग-स्पिनर मेसन क्रेन की लंबे समय बाद वापसी

पाकिस्तान में होने वाली ODI ट्राई सीरीज के लिए इंग्लैंड टीम घोषित, लेग-स्पिनर मेसन क्रेन की लंबे समय बाद वापसी

England ODI squad announced: इंग्लैंड ने पाकिस्तान दौरे के लिए ODI ट्राई सीरीज की टीम घोषित कर दी है, जिसमें लेग-स्पिनर मेसन क्रेन की लंबे समय बाद वापसी हुई है। जानिए टीम और आगामी दौरों से जुड़ी सभी अहम बातें। 

England Team for Pakistan ODI Tri-Series: पाकिस्तान में होने वाली आगामी वनडे ट्राई सीरीज के लिए इंग्लैंड ने टीम घोषित कर दी है। हैरी ब्रूक को टीम का कप्तान बनाया गया है। लेग-स्पिनर मेसन क्रेन की लंबे समय बाद अंतरराष्ट्रीय स्तर पर वापसी हुई है। 29 वर्षीय खिलाड़ी ने 2018 में सिडनी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपना एकमात्र टेस्ट मैच खेला था, लेकिन अब उन्हें सीरीज में मौका मिला है। चोट के बाद सैम करन और आदिल राशिद दोनों की वापसी हुई है। अनकैप्ड खिलाड़ी जेम्स कोल्स और हेनरी क्रोकोम्ब को भी शामिल किया गया है।

जोस बटलर पिछले हफ्ते लगी हैमस्ट्रिंग की चोट के कारण बाहर हैं, जबकि जैकब बेथेल घुटने की सर्जरी से उबर रहे हैं। ब्रायडन कार्स, जो अगस्त में डर्बी के एक नाइटक्लब के बाहर हुई एक घटना के बाद क्रिकेट रेगुलेटर की जांच के घेरे में हैं, अभी वह भी टीम से बाहर हैं।

ODI ट्राई सीरीज में इंग्लैंड-पाकिस्तान और श्रीलंका की टीमें

ODI ट्राई सीरीज में इंग्लैंड, पाकिस्तान और श्रीलंका की टीमें शामिल हैं। सीरीज में तीनों टीमें एक-दूसरे के खिलाफ दो-दो मैच खेलेंगी। शीर्ष दो टीमें फाइनल में पहुंचेंगी। ट्राई सीरीज का फाइनल 31 अक्टूबर को खेला जाएगा। ये सभी मुकाबले रावलपिंडी और लाहौर में खेले जाएंगे। पाकिस्तान दौरे के बाद इंग्लैंड नवंबर में ऑस्ट्रेलिया में तीन वनडे और पांच टी-20 मैच खेलेगा।

ODI ट्राई सीरीज का शेड्यूल

तिथि मैच स्थान भारतीय समय (IST)
18 अक्टूबर पाकिस्तान बनाम श्रीलंका रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम दोपहर 2:30 बजे
20 अक्टूबर पाकिस्तान बनाम इंग्लैंड रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम दोपहर 2:30 बजे
22 अक्टूबर श्रीलंका बनाम इंग्लैंड रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम दोपहर 2:30 बजे
25 अक्टूबर पाकिस्तान बनाम इंग्लैंड गद्दाफी स्टेडियम, लाहौर दोपहर 2:30 बजे
27 अक्टूबर पाकिस्तान बनाम श्रीलंका गद्दाफी स्टेडियम, लाहौर दोपहर 2:30 बजे
29 अक्टूबर श्रीलंका बनाम इंग्लैंड गद्दाफी स्टेडियम, लाहौर दोपहर 2:30 बजे
31 अक्टूबर ट्राई सीरीज का फाइनल गद्दाफी स्टेडियम, लाहौर दोपहर 2:30 बजे

पाकिस्तान में होने वाली ODI ट्राई सीरीज के लिए इंग्लैंड टीम

हैरी ब्रूक (कप्तान), गस एटकिंसन, सन्नी बेकर, टॉम बैंटन, जेम्स कोल्स, जॉर्डन कॉक्स, मेसन क्रेन, हेनरी क्रोकोम्ब, सैम करन, लियाम डॉसन, बेन डकेट, विल जैक्स, जेमी ओवरटन, आदिल राशिद, जो रूट, जोश टंग।

​Sports – Patrika | CMS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *