सीवान में महिला की संदिग्ध मौत, होमगार्ड जवान गिरफ्तार:परिजन ने थाने में किया हंगामा, पहले की शिकायतों पर कार्रवाई न होने का आरोप

सीवान में महिला की संदिग्ध मौत, होमगार्ड जवान गिरफ्तार:परिजन ने थाने में किया हंगामा, पहले की शिकायतों पर कार्रवाई न होने का आरोप

सीवान के बसंतपुर में शीला देवी नाम की महिला की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस ने होमगार्ड जवान मुन्ना मांझी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को गुरुवार को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। दरअसल, बुधवार को शीला देवी की मौत के बाद पोस्टमार्टम हुआ था। शाम को परिजन शव लेकर सदर अस्पताल से निकले, तो वे घर जाने के बजाय सीधे बसंतपुर थाना पहुंच गए। उन्होंने शव वाहन को थाना परिसर में खड़ा कर हंगामा किया और आरोपी मुन्ना मांझी की तुरंत गिरफ्तारी की मांग की। थाना प्रभारी अमित कुमार के आश्वासन के बाद परिजन शव लेकर घर गए। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर देर शाम कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस पर होमगार्ड जवान की मदद करने का आरोप हालांकि, आरोपी की गिरफ्तारी के बाद भी पुलिस के काम करने के तरीके पर सवाल उठ रहे हैं। मृतका के परिजनों का आरोप है कि मुन्ना मांझी उनकी बेटी को पहले भी कई बार अपने साथ ले जा चुका था। परिजनों ने हर बार थाने में शिकायत की थी। उनका दावा है कि शिकायतों पर मामला दर्ज करने के बजाय पुलिस लड़की को ढूंढकर घर पहुंचा देती थी। परिजनों का यह भी आरोप है कि मुन्ना होमगार्ड जवान था, इसलिए पुलिस पर उसकी मदद करने के आरोप लग रहे हैं। परिजनों का कहना है कि अगर शुरुआती शिकायतों पर ही पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई की होती, तो शायद शीला देवी की संदिग्ध मौत को रोका जा सकता था। फिलहाल, आरोपी जेल में है और मामले की जांच चल रही है। सीवान के बसंतपुर में शीला देवी नाम की महिला की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस ने होमगार्ड जवान मुन्ना मांझी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को गुरुवार को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। दरअसल, बुधवार को शीला देवी की मौत के बाद पोस्टमार्टम हुआ था। शाम को परिजन शव लेकर सदर अस्पताल से निकले, तो वे घर जाने के बजाय सीधे बसंतपुर थाना पहुंच गए। उन्होंने शव वाहन को थाना परिसर में खड़ा कर हंगामा किया और आरोपी मुन्ना मांझी की तुरंत गिरफ्तारी की मांग की। थाना प्रभारी अमित कुमार के आश्वासन के बाद परिजन शव लेकर घर गए। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर देर शाम कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस पर होमगार्ड जवान की मदद करने का आरोप हालांकि, आरोपी की गिरफ्तारी के बाद भी पुलिस के काम करने के तरीके पर सवाल उठ रहे हैं। मृतका के परिजनों का आरोप है कि मुन्ना मांझी उनकी बेटी को पहले भी कई बार अपने साथ ले जा चुका था। परिजनों ने हर बार थाने में शिकायत की थी। उनका दावा है कि शिकायतों पर मामला दर्ज करने के बजाय पुलिस लड़की को ढूंढकर घर पहुंचा देती थी। परिजनों का यह भी आरोप है कि मुन्ना होमगार्ड जवान था, इसलिए पुलिस पर उसकी मदद करने के आरोप लग रहे हैं। परिजनों का कहना है कि अगर शुरुआती शिकायतों पर ही पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई की होती, तो शायद शीला देवी की संदिग्ध मौत को रोका जा सकता था। फिलहाल, आरोपी जेल में है और मामले की जांच चल रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *