मेरठ के लालकुर्ती बाजार में ग्राहक बुलाने पर दुकानदार भिड़े:मारपीट के साथ एक-दूसरे को गोली मारने की धमकी, एसपी सिटी ने 2 पकड़े

मेरठ के लालकुर्ती बाजार में ग्राहक बुलाने पर दुकानदार भिड़े:मारपीट के साथ एक-दूसरे को गोली मारने की धमकी, एसपी सिटी ने 2 पकड़े

मेरठ के लालकुर्ती पैंठ बाजार में शुक्रवार शाम ग्राहक अपनी दुकान पर बुलाने को लेकर दो दुकानदारों में विवाद हो गया। दोनों के बीच गाली-गलौज के बाद मारपीट शुरू हो गई। इस दौरान दोनों एक-दूसरे को गोली मारने की धमकी देने लगे, जिससे बाजार में अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले टीम के साथ मौके पर पहुंचे और मारपीट कर रहे दोनों युवकों को हिरासत में लेकर थाने भेज दिया। खास बात यह रही कि एसपी सिटी थाना प्रभारी और स्थानीय पुलिस से पहले घटनास्थल पर पहुंच गए। दोनों दुकानदार लड़कियों को अपनी दुकान पर बुला रहे थे घटना लालकुर्ती बाजार की गली नंबर-3 में हुई। यहां पेरिस गारमेंट्स और रिजवी गारमेंट्स नाम की दुकानें हैं। दोनों दुकानदार गर्ल्स फैंसी ड्रेस का कारोबार करते हैं। शुक्रवार शाम कुछ लड़कियां खरीदारी के लिए बाजार पहुंची थीं। इसी दौरान दोनों दुकानदार ग्राहकों को अपनी-अपनी दुकान पर बुलाने लगे। इसी बात को लेकर दोनों के बीच बहस शुरू हो गई। समझाने पहुंचे ग्राहक, फिर मच गई भगदड़ मौके पर मौजूद ग्राहकों ने दोनों दुकानदारों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन विवाद बढ़ता गया। गाली-गलौज के बाद दोनों ने एक-दूसरे से मारपीट शुरू कर दी। हंगामा देखकर आसपास के व्यापारी भी मौके पर पहुंच गए। मारपीट के दौरान गोली मारने की धमकियां दी जाने लगीं। माहौल बिगड़ता देख ग्राहक वहां से निकलकर दूसरी गली में चले गए। गश्त के दौरान एसपी सिटी को मिली सूचना एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले उस समय क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। सूचना मिलते ही वह टीम के साथ बाजार पहुंचे और दोनों युवकों को हिरासत में लिया। बाद में उन्हें संबंधित थाने भेज दिया गया। घटना का वीडियो भी सामने आया है। पुलिस वीडियो के आधार पर मारपीट में शामिल अन्य लोगों की पहचान कर रही है। चौकी के पास विवाद, व्यापारियों ने उठाए सवाल स्थानीय व्यापारियों का कहना है कि पैंठ चौकी घटनास्थल से कुछ ही दूरी पर है। इसके बावजूद बाजार में विवाद और मारपीट की घटनाएं होती रहती हैं। व्यापारियों ने इलाके में चोरी की घटनाएं बढ़ने का भी दावा किया और पुलिस गश्त पर सवाल उठाए। वीडियो के आधार पर होगी कार्रवाई एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले ने बताया- वीडियो के आधार पर मारपीट करने वाले युवकों की पहचान की जा रही है। आरोपियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। इलाके में पुलिस गश्त भी बढ़ा दी गई है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *