देवनारायण मंदिर में भादवी छठ पर आस्था का संगम:लीलागर घोड़े के जन्मोत्सव पर लगा मेला; विजय बैंसला बोले- शिक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दे समाज

देवनारायण मंदिर में भादवी छठ पर आस्था का संगम:लीलागर घोड़े के जन्मोत्सव पर लगा मेला; विजय बैंसला बोले- शिक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दे समाज

दौसा जिले सिकंदरा क्षेत्र के टोरडा गांव स्थित श्री देवनारायण भगवान मंदिर में भादवी छठ के पावन अवसर पर भगवान के लीलागर घोड़े के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में लक्खी मेले का आयोजन किया गया। मेले में टोरडा-फराशपुरा सहित आसपास के दर्जनों गांवों से सैकड़ों श्रद्धालु निशान लेकर पदयात्रा करते हुए पहुंचे। मंदिर परिसर में ध्वजारोहण कर भगवान देवनारायण की विशेष पूजा-अर्चना की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गुर्जर आरक्षण संघर्ष समिति के अध्यक्ष विजय बैंसला रहे। उन्होंने ने अपने संबोधन में कहा कि समाज को शिक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देनी होगी। बैंसला ने कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला जी के मंत्र “अच्छी शिक्षा, अच्छा स्वास्थ्य, पढ़ी-लिखी माँ और कर्ज मुक्त समाज” पर चलने का आह्वान किया। मेले में हजारों महिला-पुरुषों ने भाग लिया। मेले के दौरान रामू मास्टर, बल्ली भालपुर सहित कई गायकों ने अपने भजनों से श्रद्धालुओं का मनोरंजन किया। इस अवसर पर गुर्जर महासभा के राष्ट्रीय सचिव पवन दडगस बासड़ा, मीडिया प्रभारी युवा नेता छगन सीमला, भूपेश पांचोली, संतोष पांचोली, पंचायत समिति सदस्य कप्तान डोई, देशराज फर्राशपुरा, सरपंच हिम्मत कसाना, भागचंद कसाना, विजय सिंह मास्टर सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *