चीनी त्योहारों से पहले सस्ती होगी:सरकार ने कारोबारियों से कहा- लोगों को सस्ती चीनी दें, स्टॉक लिमिट 15 से बढ़ाकर 30 दिन की

चीनी त्योहारों से पहले सस्ती होगी:सरकार ने कारोबारियों से कहा- लोगों को सस्ती चीनी दें, स्टॉक लिमिट 15 से बढ़ाकर 30 दिन की

केंद्र सरकार ने जमाखोरी रोकने और त्योहारों से पहले कीमतें काबू करने के लिए बल्क कंज्यूमर्स के लिए स्टॉक लिमिट बढ़ाकर 30 दिन कर दी है। सरकार के इस कदम से मिठाइयों, बेकरी और फूड प्रोसेसिंग कंपनियों को त्योहारों के दौरान चीनी की किल्लत का सामना नहीं करना पड़ेगा। बल्क कंज्यूमर वे कंपनियां या औद्योगिक इकाइयां हैं, जो कच्चे माल के रूप में हर महीने 10 टन से अधिक चीनी का उपयोग करती हैं। अब तक ये कंपनियां अपनी सिर्फ 15 दिन की जरूरत के बराबर स्टॉक रख सकती थीं। सरकार ने करोबारियों से कहा है कि लोगों को सस्ती चीनी दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *