सैकिया बोले- एशिया कप ट्रॉफियां भारत आएंगी:समय नहीं बताया; टीम इंडिया ने नकवी के हाथ से नहीं ली थी

सैकिया बोले- एशिया कप ट्रॉफियां भारत आएंगी:समय नहीं बताया; टीम इंडिया ने नकवी के हाथ से नहीं ली थी

BCCI सचिव देवजीत सैकिया ने कहा कि भारत की पुरुष और महिला टीम की एशिया कप ट्रॉफियां एक दिन भारत आएंगी। सैकिया ने यह बात BCCI की एनुअल जनरल मीटिंग में हिस्सा लेने के बाद कही। उन्होंने कहा- ‘ट्रॉफियां कब आएंगी, इसकी समयसीमा नहीं बता सकते। लेकिन, दोनों ट्रॉफियां वानखेड़े स्टेडियम स्थित BCCI ऑफिस जरूर पहुंचेंगी।’ 4 दिन पहले 14 सितंबर को भारतीय महिला टीम ने श्रीलंका को हराकर एशिया कप जीता था। लेकिन, PCB चीफ मोहसिन नकबी के हाथ से ट्रॉफी लेने से इंकार कर दिया था। महिला टीम को एशियन गेम्स में गोल्ड की उम्मीद सैकिया ने कहा कि बोर्ड को भरोसा है कि भारतीय महिला टीम एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीतेगी। टीम ने शुक्रवार को क्वार्टर फाइनल में जापान को हराया। उन्होंने कहा, ‘हमने पिछले हफ्ते दुबई में शानदार जीत के लिए अपनी महिला टीम को बधाई दी। उन्होंने जापान के खिलाफ पहला मैच बहुत अच्छे से जीता है।” सैकिया ने आगे कहा, ‘हमें उम्मीद है कि वे इस महीने की 22 तारीख को एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीतेंगी।’ क्यों नहीं ली नकवी से ट्रॉफी एशियन क्रिकेट काउंसिल के प्रेसिडेंट मोहसिन नकवी पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चेयरमैन और पाकिस्तान सरकार में गृह मंत्री भी हैं। उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर के समय भारत विरोधी बयान दिए थे। इस वजह से 2025 में भारतीय पुरुष टीम ने उनके हाथों ट्रॉफी नहीं ली थी। भारतीय विमेंस टीम ने उसी स्टैंड पर कायम रहते हुए नकवी से ट्रॉफी लेने से इनकार कर दिया। पुरुष खिलाड़ियों ने मनाया था बिना ट्रॉफी के जश्न पिछले साल पुरुष एशिया कप में जब भारतीय टीम नकवी के हाथों से ट्रॉफी लेने से इनकार दिया तब नकवी ने ट्रॉफी एशियन क्रिकेट काउंस के दफ्तर में भिजवा दी। इसके बाद भारतीय खिलाड़ियों ने बिना ट्रॉफी के ही जश्न मनाया था। —————————————————-
महिला क्रिकेट से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए…
भारतीय विमेंस टीम एशियन गेम्स के सेमीफाइनल में, शेफाली ने नाबाद 40 रन बनाए भारतीय विमेंस टीम एशियन गेम्स 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। टीम ने शुक्रवार को क्वार्टर फाइनल में जापान को 8 विकेट से हराया। कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में जापान की टीम 19.5 ओवर में 57 रन पर ऑलआउट हो गई। जवाब में भारत ने शेफाली वर्मा के नाबाद 40 रन की मदद से 58 रन का टारगेट 5 ओवर में 2 विकेट खोकर हासिल कर लिया। पढ़ें पूरी खबर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *