किशनगंज के युवक की रोड एक्सीडेंट में मौत:राजमिस्त्री का काम करने जा रहा था नेपाल, बाइक अनियंत्रित होकर टकराई

किशनगंज के युवक की रोड एक्सीडेंट में मौत:राजमिस्त्री का काम करने जा रहा था नेपाल, बाइक अनियंत्रित होकर टकराई

किशनगंज के दिघलबैंक प्रखंड के फुटानीगंज निवासी युवक की गुरुवार को नेपाल के कमार टोली में सड़क हादसे में मौत हो गई। युवक की मौत की खबर मिलते ही उसके पैतृक गांव में गम का माहौल बन गया।

मृतक की पहचान फुटानीगंज, दिघलबैंक निवासी मो. अकबर के बेटे मो. सुल्तान के रूप में हुई है। मो. सुल्तान बाइक से नेपाल के सुरंगा में राजमिस्त्री का काम करने जा रहा था। कमार टोली के पास उसकी बाइक अनियंत्रित होकर टकरा गई। इस हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। भारतीय पुलिस ने मदद में की पहचान

नेपाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया। भारतीय पुलिस की मदद से मृतक की पहचान हुई। इसके बाद पुलिस ने घटना की सूचना परिजनों को दी। सभी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

गुरुवार शाम जैसे ही मो. सुल्तान का शव नेपाल से उसके पैतृक गांव फुटानीगंज पहुंचा, परिजनों में कोहराम मच गया। गांव के लोगों की आंखें नम हो गईं। स्थानीय लोगों ने बताया कि मो. सुल्तान परिवार का इकलौता कमाने वाला सदस्य था और मजदूरी करके घर चलाता था। इस हादसे से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। शुक्रवार को शव का अंतिम संस्कार किया जाएगा। किशनगंज के दिघलबैंक प्रखंड के फुटानीगंज निवासी युवक की गुरुवार को नेपाल के कमार टोली में सड़क हादसे में मौत हो गई। युवक की मौत की खबर मिलते ही उसके पैतृक गांव में गम का माहौल बन गया।

मृतक की पहचान फुटानीगंज, दिघलबैंक निवासी मो. अकबर के बेटे मो. सुल्तान के रूप में हुई है। मो. सुल्तान बाइक से नेपाल के सुरंगा में राजमिस्त्री का काम करने जा रहा था। कमार टोली के पास उसकी बाइक अनियंत्रित होकर टकरा गई। इस हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। भारतीय पुलिस ने मदद में की पहचान

नेपाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया। भारतीय पुलिस की मदद से मृतक की पहचान हुई। इसके बाद पुलिस ने घटना की सूचना परिजनों को दी। सभी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

गुरुवार शाम जैसे ही मो. सुल्तान का शव नेपाल से उसके पैतृक गांव फुटानीगंज पहुंचा, परिजनों में कोहराम मच गया। गांव के लोगों की आंखें नम हो गईं। स्थानीय लोगों ने बताया कि मो. सुल्तान परिवार का इकलौता कमाने वाला सदस्य था और मजदूरी करके घर चलाता था। इस हादसे से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। शुक्रवार को शव का अंतिम संस्कार किया जाएगा।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *