Anupam Kher on Nepal Flood: नेपाल में अचानक आई बाढ़ ने बड़े पैमाने पर जान-माल के नुकसान से दुनिया को चौंका दिया है। खबरों के अनुसार, कम से कम 162 लोगों की मौत हुई है और 400 से ज़्यादा लोग लापता हैं, जिनमें 142 भारतीय भी शामिल हैं। हर तरफ दुख का माहौल है। एक्टर अनुपम खेर ने भी इंस्टाग्राम पर अपनी भावनाएं जाहिर की हैं।

अनुपम खेर ने नेपाल त्रासदी पर जताया दुख (Anupam Kher Nepal Flood Reaction)
अनुपम खेर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो मैसेज शेयर किया। इस वीडियो मैसेज के साथ उन्होंने पोस्ट में लिखा, “मैं नेपाल के लिए प्रार्थना करता हूं! नेपाल में अचानक आई बाढ़ से हुई तबाही से मैं बहुत दुखी और स्तब्ध हूं। जानें गईं। परिवार उजड़ गए। घर बह गए। बेबस जानवर तबाही की चपेट में आ गए। यह सोचना ही दिल दहला देने वाला है कि कैसे कुछ ही पलों में, किसी की अपनी कही जाने वाली हर चीज़ गायब हो सकती है।”
इन दृश्यों को देखकर मुझे बहुत बेबसी महसूस होती है
71 वर्षीय एक्टर ने आगे कहा, “इन दृश्यों को देखकर मुझे बहुत बेबसी महसूस होती है। जिसने अपना कोई प्रियजन खो दिया हो, उसे दिलासा देने के लिए क्या शब्द हो सकते हैं? मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों और इस डर और अनिश्चितता के दौर से गुजर रहे सभी लोगों के साथ हैं। मैं नेपाल के लोगों और सीमा पार तिब्बत में प्रभावित लोगों के लिए प्रार्थना करता हूं। जो लोग अभी भी मदद का इंतजार कर रहे हैं, उन तक मदद पहुंचे। जो लोग अपने प्रियजनों की तलाश कर रहे हैं, उन्हें वो सुरक्षित मिलें। और जिन्होंने सब कुछ खो दिया है, उन्हें सहारा, आश्रय और साथ मिले। मुझे उम्मीद है कि दुनिया मदद के लिए एकजुट होगी, करुणा के साथ, तेजी के साथ, और हममें से हर कोई जो भी दे सकता है, उसके साथ। इस अकल्पनीय दुख के समय में, आइए हम पक्का करें कि वो खुद को अकेला न समझें।”
बॉलीवुड ने बढ़ाया मदद का हाथ
बता दें कि अचानक आई बाढ़ ने सड़कों, पुलों और घरों को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे कम से कम छह ज़िलों में भारी तबाही हुई। खबरों के मुताबिक, बाढ़ में कम से कम 175 लोगों की मौत और 28 देशों के 476 विदेशी नागरिकों के लापता होने की जानकारी सामने आई है।
बॉलीवुड की कई हस्तियों ने इस त्रासदी पर दुःख जताया है और लोगों की मदद के लिये हाथ बढ़ाया है। इन सेलेब्स में मनीषा कोइराला, मानसी पारेख, सोनू सूद, और कंगना रनौत के नाम शामिल हैं।


वहीं, संजय दत्त और भूमि पेडनेकर ने भी इंस्टाग्राम पर स्टोरीज शेयर करते हुए नेपाल पर आई इस आपदा पर अपना दुख जाहिर किया है।





