IPL 2026 Playoff Scenarios: LSG से अगर RR जीती तो क्या PBKS, CSK, DC और KKR के क्वालिफ़िकेशन पर क्या पड़ेगा असर? यहां समझें

IPL 2026 Playoff Scenarios: LSG से अगर RR जीती तो क्या PBKS, CSK, DC और KKR के क्वालिफ़िकेशन पर क्या पड़ेगा असर? यहां समझें

इस मैच का नतीजा प्लेऑफ की पूरी तस्वीर बदल सकता है, क्योंकि राजस्थान रॉयल्स और कोलकाट नाइट राइडर्स (KKR) ही ऐसे दो टीमें बची हैं जिनके अभी दो मैच बाकी हैं। 

IPL 2026 Playoff Qualification Scenarios: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का 63वां मुकाबला पहले सीजन की चैम्पियन राजस्थान रॉयल्स (RR) और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के बीच खेला जाएगा। जयपुर के सवाई मान सिंह स्टेडियम में खेले जाने वाला यह मुक़ाबला राजस्थान रॉयल्स के लिए करो या मरो मुक़ाबला है। इस मैच का नतीजा प्लेऑफ की पूरी तस्वीर बदल सकता है, क्योंकि राजस्थान रॉयल्स और कोलकाट नाइट राइडर्स (KKR) ही ऐसे दो टीमें बची हैं जिनके अभी दो मैच बाकी हैं।

राजस्थान रॉयल्स अभी 12 मैचों में 12 अंक लेकर पांचवें स्थान पर है। टीम ने 6 मैच जीते और 6 हारे हैं। +0.027 के नेट रन रेट की बदौलत वह चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स से ऊपर बैठी हुई है। अगर राजस्थान रॉयल्स आज लखनऊ को हरा देती है तो उसके 14 अंक हो जाएंगे और वह सीधे चौथे स्थान पर पहुंच जाएगी। इससे पंजाब किंग्स (PBKS) पांचवें स्थान पर खिसक जाएगी। वहीं लखनऊ सुपर जायंट्स की बात करें तो 12 मैचों में सिर्फ 8 अंक के साथ वह पहले ही प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है।

अगर RR आज जीत गई तो बाकी टीमों पर क्या असर पड़ेगा?

पंजाब किंग्स (13 अंक, 13 मैच):

पंजाब की शुरुआत शानदार रही थी। पहले 7 मैचों में एक भी हार नहीं हुई, लेकिन उसके बाद टीम लगातार हार का सामना कर रही है। छठी लगातार हार के बाद उसकी स्थिति काफी कमजोर हो गई है। अगर राजस्थान रॉयल्स जीत जाती है तो पंजाब पांचवें स्थान पर चली जाएगी। अब उसके पास सिर्फ एक मैच बचा है। प्लेऑफ में पहुंचने के लिए उसे यह मैच जीतना ही होगा और साथ ही ये उम्मीद भी करनी होगी कि राजस्थान रॉयल्स अपना आखिरी मैच न जीत पाए।

चेन्नई सुपर किंग्स (12 अंक, 13 मैच):

चेन्नई सुपर किंग्स के लिए रास्ता काफी कठिन हो जाएगा। उन्हें अपना आखिरी मैच बड़े मार्जिन से जीतना होगा ताकि राजस्थान रॉयल्स से बेहतर नेट रन रेट बन सके। इसके अलावा पंजाब को हारने और कोलकाता-दिल्ली के मैचों में छोटे मार्जिन के नतीजों की भी उन्हें उम्मीद रखनी पड़ेगी।

दिल्ली कैपिटल्स (12 अंक, 13 मैच):

दिल्ली कैपिटल्स के पास थोड़ी आसान राह नजर आ रही है। उन्हें बस अपना आखिरी मैच जीतना है। बाकी RR, CSK और PBKS के नतीजों को अपने पक्ष में देखना होगा। अच्छी बात यह है कि उनका अंतिम मैच कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ है, यानी वे एक मजबूत टीम को हराकर उसे अंक देने से रोक सकते हैं।

कोलकाता नाइट राइडर्स (11 अंक, 12 मैच):

कोलकाता नाइट राइडर्स को प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए दिल्ली को हराना जरूरी होगा। साथ ही उन्हें राजस्थान रॉयल्ससे भी उम्मीद करनी होगी कि वह अपना आखिरी मैच न जीते। अगर RR आखिरी मैच जीत गई तो KKR मैथमैटिकली बाहर हो जाएंगे, क्योंकि उनकी अधिकतम 15 अंक तक ही पहुंच होगी, जबकि राजस्थान रॉयल्स 16 अंकों पर पहुंच जाएगी। CSK और PBKS के मैचों के नतीजों पर भी उनकी नजर रहेगी।

​Sports – Patrika | CMS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *