IPL 2026; वैभव के नाम 5 बड़े रिकॉर्ड:आज क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ने का मौका; लखनऊ से मुकाबला, प्लेऑफ के लिए राजस्थान की जीत जरूरी

IPL 2026; वैभव के नाम 5 बड़े रिकॉर्ड:आज क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ने का मौका; लखनऊ से मुकाबला, प्लेऑफ के लिए राजस्थान की जीत जरूरी

जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में आज राजस्थान रॉयल्स (RR) और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के बीच खेला जाएगा। वैभव सूर्यवंशी के पास आज क्रिस गेल और जोस बटलर का रिकॉर्ड तोड़ने का अच्छा मौका है। 3 छक्के लगाते ही वे एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले दुनिया के चौथे खिलाड़ी बन जाएंगे। वैभव सूर्यवंशी टीम के टॉप रन स्कोरर भी हैं। उन्होंने 12 मैचों में 234.78 की स्ट्राइक रेट से 486 रन बनाए हैं। मैच से पहले वैभव ने रविवार को दिल्ली में दिवंगत दिग्गज क्रिकेटर बिशन सिंह बेदी के परिवार से मुलाकात की। इस दौरान बिशन सिंह बेदी की पत्नी ने वैभव को गले भी लगाया। बेदी परिवार के साथ उन्होंने क्रिकेट की विरासत पर चर्चा की। राजस्थान के लिए करो या मरो वाला मुकाबला राजस्थान इस सीजन में अपने होम ग्राउंड पर अब तक एक भी मैच नहीं जीत सकी है। प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिए टीम को हर हाल में जीत दर्ज करनी होगी। राजस्थान 12 अंक के साथ पॉइंट्स टेबल में छठे स्थान पर है। राजस्थान का अगला मुकाबला 24 मई को मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेला जाएगा। प्लेऑफ में क्वालिफाई करने के लिहाज से यह मैच भी टीम के लिए काफी अहम माना जा रहा है। IPL में वैभव ने कौन-कौन से रिकॉर्ड अपने नाम किए 1. एक सीजन में सबसे ज्यादा सिक्स लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज वैभव सीजन में सबसे ज्यादा सिक्स लगाने वाले प्लेयर में टॉप 5 में जगह बना सकते हैं। अभी क्रिस गेल 43 छक्के का रिकॉर्ड बनाकर 5वें स्थान पर है। वहीं, 45 छक्कों के साथ जोस बटलर चौथे स्थान पर काबिज हैं, जिन्होंने 2022 में राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हुए ये रिकॉर्ड बनाए। वैभव सूर्यवंशी एक IPL सीजन में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। वह अबतक 43 छक्के लगा चुके हैं। उन्होंने अभिषेक शर्मा को पीछे छोड़ दिया है, जिन्होंने 2024 में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेलते हुए 42 छक्के जड़े थे। 2. वैभव ने इस सीजन पहली गेंद पर तीसरी बार सिक्स लगाया वैभव सूर्यवंशी ने इस सीजन तीसरी बार अपनी पहली ही गेंद पर छक्का लगाया। IPL इतिहास में एक सीजन में तीन बार पहली गेंद पर सिक्स लगाने वाले बल्लेबाजों की सूची में अब उनका नाम भी शामिल हो गया है। उनसे पहले शाहरुख खान ने 2023, सुनील नरेन 2025, देवदत्त पडीक्कल 2026 में ऐसा कर चुके हैं। IPL में यह 8वीं बार रहा, जब वैभव ने अपनी पारी की शुरुआत सिक्स से की। 3. IPL इतिहास में तीसरा सबसे तेज शतक लगाने वाले यंगेस्ट प्लेयर 15 साल के वैभव सूर्यवंशी सबसे तेज 50 छक्के पूरे करने वाले बल्लेबाज बन गए। उन्होंने मात्र 36 गेंदों में अपना दूसरा शतक जड़ दिया। उन्होंने 36 गेंदों में 103 रन बनाए। इस धमाकेदार पारी में उन्होंने 12 छक्के और 5 चौके लगाए। इसी के साथ वे IPL के इतिहास में तीसरे सबसे तेज शतक लगाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। पहले नंबर पर क्रिस गेल हैं। गेल ने 2013 में पुणे वॉरियर्स इंडिया के खिलाफ 30 गेंद पर शतक लगाया था। इसके अलावा वैभव IPL में सबसे तेज शतक लगाने वाले भारतीय भी बन गए हैं। 4. वैभव एक IPL इनिंग में सबसे ज्यादा सिक्स लगाने वाले भारतीय वैभव ने अपनी शतकीय पारी में 12 छक्के लगाए। वे IPL की एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय बन गए हैं। इससे पहले यह रिकॉर्ड मुरली विजय के नाम था, जिन्होंने 2010 में RR के खिलाफ 11 छक्के लगाए थे। वैभव ने भी 2025 में GT के खिलाफ 11 छक्के लगाए थे। वैभव ने IPL में सबसे तेज 50 छक्के पूरे करने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। उन्होंने सिर्फ 15 पारियों में यह उपलब्धि हासिल की। उन्होंने क्रिस गेल को पीछे छोड़ा, जिन्होंने 21 पारियों में 50 छक्के पूरे किए थे। तीसरे नंबर पर 23 पारियों के साथ रजत पाटीदार हैं। 5. IPL में सबसे तेज 500 रन बनाने वाले पहले खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी ने अपने IPL करियर में 500 रन पूरे कर लिए हैं। वे लीग में सबसे कम गेंदों में यह मुकाम हासिल करने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने लखनऊ के खिलाफ मैच में पहली ही गेंद पर चौका लगाकर यह उपलब्धि हासिल की। वैभव ने सिर्फ 227 गेंदों पर 500 रन बनाए हैं। उन्होंने ग्लेन मैक्सवेल का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने 260 गेंदों में अपने पहले 500 रन पूरे किए थे। प्रियांश आर्या ने ये कमाल 278 गेंदों में किया। वहीं सहवाग को 500 रन बनाने में 280 गेंदें लगी थी। नमन धीर ने 283 गेंदों में 500 विकेट पूरे किए। वैभव सूर्यवंशी ने टी-20 में सबसे तेज 100 छक्के जड़े राजस्थान रॉयल्स के लिए ओपनिंग करते हुए वैभव ने अब तक 11 मैचों में 440 रन बना लिए हैं। वैभव सूर्यवंशी ने गुजरात के खिलाफ मुकाबले में टी-20 में सबसे तेज 100 छक्के पूरा करने का रिकॉर्ड बनाया। उन्होंने पहले ही ओवर में यह उपलब्धि हासिल की। वैभव ने 514 गेंदों में 100 छक्के पूरे कर वेस्टइंडीज के किरोन पोलार्ड का रिकॉर्ड तोड़ा। पोलार्ड ने 843 गेंदें खेली थीं। जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में आज राजस्थान रॉयल्स (RR) और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के बीच खेला जाएगा। वैभव सूर्यवंशी के पास आज क्रिस गेल और जोस बटलर का रिकॉर्ड तोड़ने का अच्छा मौका है। 3 छक्के लगाते ही वे एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले दुनिया के चौथे खिलाड़ी बन जाएंगे। वैभव सूर्यवंशी टीम के टॉप रन स्कोरर भी हैं। उन्होंने 12 मैचों में 234.78 की स्ट्राइक रेट से 486 रन बनाए हैं। मैच से पहले वैभव ने रविवार को दिल्ली में दिवंगत दिग्गज क्रिकेटर बिशन सिंह बेदी के परिवार से मुलाकात की। इस दौरान बिशन सिंह बेदी की पत्नी ने वैभव को गले भी लगाया। बेदी परिवार के साथ उन्होंने क्रिकेट की विरासत पर चर्चा की। राजस्थान के लिए करो या मरो वाला मुकाबला राजस्थान इस सीजन में अपने होम ग्राउंड पर अब तक एक भी मैच नहीं जीत सकी है। प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिए टीम को हर हाल में जीत दर्ज करनी होगी। राजस्थान 12 अंक के साथ पॉइंट्स टेबल में छठे स्थान पर है। राजस्थान का अगला मुकाबला 24 मई को मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेला जाएगा। प्लेऑफ में क्वालिफाई करने के लिहाज से यह मैच भी टीम के लिए काफी अहम माना जा रहा है। IPL में वैभव ने कौन-कौन से रिकॉर्ड अपने नाम किए 1. एक सीजन में सबसे ज्यादा सिक्स लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज वैभव सीजन में सबसे ज्यादा सिक्स लगाने वाले प्लेयर में टॉप 5 में जगह बना सकते हैं। अभी क्रिस गेल 43 छक्के का रिकॉर्ड बनाकर 5वें स्थान पर है। वहीं, 45 छक्कों के साथ जोस बटलर चौथे स्थान पर काबिज हैं, जिन्होंने 2022 में राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हुए ये रिकॉर्ड बनाए। वैभव सूर्यवंशी एक IPL सीजन में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। वह अबतक 43 छक्के लगा चुके हैं। उन्होंने अभिषेक शर्मा को पीछे छोड़ दिया है, जिन्होंने 2024 में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेलते हुए 42 छक्के जड़े थे। 2. वैभव ने इस सीजन पहली गेंद पर तीसरी बार सिक्स लगाया वैभव सूर्यवंशी ने इस सीजन तीसरी बार अपनी पहली ही गेंद पर छक्का लगाया। IPL इतिहास में एक सीजन में तीन बार पहली गेंद पर सिक्स लगाने वाले बल्लेबाजों की सूची में अब उनका नाम भी शामिल हो गया है। उनसे पहले शाहरुख खान ने 2023, सुनील नरेन 2025, देवदत्त पडीक्कल 2026 में ऐसा कर चुके हैं। IPL में यह 8वीं बार रहा, जब वैभव ने अपनी पारी की शुरुआत सिक्स से की। 3. IPL इतिहास में तीसरा सबसे तेज शतक लगाने वाले यंगेस्ट प्लेयर 15 साल के वैभव सूर्यवंशी सबसे तेज 50 छक्के पूरे करने वाले बल्लेबाज बन गए। उन्होंने मात्र 36 गेंदों में अपना दूसरा शतक जड़ दिया। उन्होंने 36 गेंदों में 103 रन बनाए। इस धमाकेदार पारी में उन्होंने 12 छक्के और 5 चौके लगाए। इसी के साथ वे IPL के इतिहास में तीसरे सबसे तेज शतक लगाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। पहले नंबर पर क्रिस गेल हैं। गेल ने 2013 में पुणे वॉरियर्स इंडिया के खिलाफ 30 गेंद पर शतक लगाया था। इसके अलावा वैभव IPL में सबसे तेज शतक लगाने वाले भारतीय भी बन गए हैं। 4. वैभव एक IPL इनिंग में सबसे ज्यादा सिक्स लगाने वाले भारतीय वैभव ने अपनी शतकीय पारी में 12 छक्के लगाए। वे IPL की एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय बन गए हैं। इससे पहले यह रिकॉर्ड मुरली विजय के नाम था, जिन्होंने 2010 में RR के खिलाफ 11 छक्के लगाए थे। वैभव ने भी 2025 में GT के खिलाफ 11 छक्के लगाए थे। वैभव ने IPL में सबसे तेज 50 छक्के पूरे करने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। उन्होंने सिर्फ 15 पारियों में यह उपलब्धि हासिल की। उन्होंने क्रिस गेल को पीछे छोड़ा, जिन्होंने 21 पारियों में 50 छक्के पूरे किए थे। तीसरे नंबर पर 23 पारियों के साथ रजत पाटीदार हैं। 5. IPL में सबसे तेज 500 रन बनाने वाले पहले खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी ने अपने IPL करियर में 500 रन पूरे कर लिए हैं। वे लीग में सबसे कम गेंदों में यह मुकाम हासिल करने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने लखनऊ के खिलाफ मैच में पहली ही गेंद पर चौका लगाकर यह उपलब्धि हासिल की। वैभव ने सिर्फ 227 गेंदों पर 500 रन बनाए हैं। उन्होंने ग्लेन मैक्सवेल का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने 260 गेंदों में अपने पहले 500 रन पूरे किए थे। प्रियांश आर्या ने ये कमाल 278 गेंदों में किया। वहीं सहवाग को 500 रन बनाने में 280 गेंदें लगी थी। नमन धीर ने 283 गेंदों में 500 विकेट पूरे किए। वैभव सूर्यवंशी ने टी-20 में सबसे तेज 100 छक्के जड़े राजस्थान रॉयल्स के लिए ओपनिंग करते हुए वैभव ने अब तक 11 मैचों में 440 रन बना लिए हैं। वैभव सूर्यवंशी ने गुजरात के खिलाफ मुकाबले में टी-20 में सबसे तेज 100 छक्के पूरा करने का रिकॉर्ड बनाया। उन्होंने पहले ही ओवर में यह उपलब्धि हासिल की। वैभव ने 514 गेंदों में 100 छक्के पूरे कर वेस्टइंडीज के किरोन पोलार्ड का रिकॉर्ड तोड़ा। पोलार्ड ने 843 गेंदें खेली थीं।

​स्पोर्ट्स | दैनिक भास्कर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *