गुरुग्राम में मानेसर इलाके में 24 साल के युवक ने फांसी का फंदा लगा कर सुसाइड कर लिया। मृतक की पहचान मध्य प्रदेश के पन्ना जिले के झर कुआं गांव निवासी सुनील पाठक के रूप में हुई है। सुनील नाहरपुर गांव में किराए के मकान में रहता था और मानेसर स्थित एक निजी कंपनी में कार्यरत था। वह अविवाहित था और नौकरी के सिलसिले में गुरुग्राम आया था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने परिजनों को भी सूचना भिजवा दी है। पुलिस सुसाइड के कारणों का पता लगाने के लिए उसके परिचितों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है।


