टीकमगढ़ में डिप्टी कलेक्टर ने निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया:नालियों की सफाई कराई, कचरा उठवाया और कीटनाशक का छिड़काव

टीकमगढ़ में डिप्टी कलेक्टर ने निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया:नालियों की सफाई कराई, कचरा उठवाया और कीटनाशक का छिड़काव

टीकमगढ़ में मंगलवार को कलेक्टर के निर्देश पर डिप्टी कलेक्टर एवं प्रभारी नगर पालिका अध्यक्ष अंजली शर्मा ने शहर में चल रहे निर्माण कार्यों और सफाई अभियान का निरीक्षण किया। उन्होंने अमृत 2 महेंद्र सागर तालाब और लंका रोड पर चल रहे पेचिंग कार्य का जायजा लिया। इसके अलावा वार्ड 21 की बड़ी मजार पर लगाए गए पेवर्स और वार्ड 5 में रिलायंस पेट्रोल पंप के पास बन रही सीसी रोड का भी निरीक्षण किया। निर्माण कार्य समय पर पूरा करने के निर्देश निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने ठेकेदारों को निर्माण कार्य गुणवत्ता के साथ तय समय सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए। टीम ने वार्ड 12 में टचिंग ग्राउंड की ओर बनाई जा रही सीसी रोड का भी अवलोकन किया। कई वार्डों में चला सफाई अभियान नगर में नाली सफाई अभियान भी चलाया गया। अवस्थी चौराहे से मुकेश लॉज तक करीब 200 मीटर नाली की सफाई कराई गई। वार्ड 15, शनि कॉलोनी और कटरा बाजार क्षेत्र में भी नालियों की सफाई और कचरा उठाने का काम किया गया। मच्छरों से बचाव के लिए दवा छिड़काव मच्छरों के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए सेल सागर चौराहे से डॉ. खान की गली तक कीटनाशक दवा का छिड़काव कराया गया। शहर के कई वार्डों में सफाई और कचरा उठाने का अभियान जारी रहा। निरीक्षण के दौरान उपयंत्री अजय दीक्षित, दीपक विश्वकर्मा, शुभम वर्मा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *