जहानाबाद जिले के पाली थाना क्षेत्र के सैदाबाद परसाईं गांव में मंगलवार को “सहयोग शिविर” आयोजित किया गया। इस शिविर की संयुक्त अध्यक्षता जिला पदाधिकारी अलंकृता पाण्डेय और पुलिस अधीक्षक अपराजित लोहान ने की। इसका मुख्य उद्देश्य प्रशासन और आम नागरिकों के बीच सीधा संवाद स्थापित कर समस्याओं का त्वरित समाधान करना था। राशन कार्ड, भूमि विवाद सहित कई मामलों पर सुनवाई “सबका सम्मान, जीवन आसान” के मंत्र पर आधारित इस शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया। उन्होंने अपनी शिकायतें, समस्याएं और सुझाव प्रशासन के समक्ष रखे। सामाजिक सुरक्षा पेंशन, राशन कार्ड, भूमि विवाद, स्वास्थ्य, शिक्षा, पेयजल, बिजली, आवास योजना और आयुष्मान भारत योजना सहित विभिन्न योजनाओं से जुड़े आवेदन प्राप्त हुए। मौके पर कई मामलों का निस्तारण अधिकारियों ने संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश देते हुए कई मामलों का मौके पर ही निष्पादन किया। अन्य आवेदनों को शीघ्र कार्रवाई के लिए आगे बढ़ाया गया। अधिकारियों ने ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं का लाभ लेने की प्रक्रिया की भी जानकारी दी। जिला पदाधिकारी ने अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए जिला पदाधिकारी अलंकृता पाण्डेय ने कहा कि प्रशासन गांव-गांव पहुंचकर लोगों की समस्याओं का समाधान करने के लिए प्रतिबद्ध है। पुलिस अधीक्षक अपराजित लोहान ने ग्रामीणों से कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी समस्या की सूचना तुरंत प्रशासन को देने की अपील की। प्रशासन ने नागरिकों से पंचायत स्तर पर आयोजित सहयोग शिविरों में अधिक से अधिक भाग लेने का आग्रह किया। जहानाबाद जिले के पाली थाना क्षेत्र के सैदाबाद परसाईं गांव में मंगलवार को “सहयोग शिविर” आयोजित किया गया। इस शिविर की संयुक्त अध्यक्षता जिला पदाधिकारी अलंकृता पाण्डेय और पुलिस अधीक्षक अपराजित लोहान ने की। इसका मुख्य उद्देश्य प्रशासन और आम नागरिकों के बीच सीधा संवाद स्थापित कर समस्याओं का त्वरित समाधान करना था। राशन कार्ड, भूमि विवाद सहित कई मामलों पर सुनवाई “सबका सम्मान, जीवन आसान” के मंत्र पर आधारित इस शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया। उन्होंने अपनी शिकायतें, समस्याएं और सुझाव प्रशासन के समक्ष रखे। सामाजिक सुरक्षा पेंशन, राशन कार्ड, भूमि विवाद, स्वास्थ्य, शिक्षा, पेयजल, बिजली, आवास योजना और आयुष्मान भारत योजना सहित विभिन्न योजनाओं से जुड़े आवेदन प्राप्त हुए। मौके पर कई मामलों का निस्तारण अधिकारियों ने संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश देते हुए कई मामलों का मौके पर ही निष्पादन किया। अन्य आवेदनों को शीघ्र कार्रवाई के लिए आगे बढ़ाया गया। अधिकारियों ने ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं का लाभ लेने की प्रक्रिया की भी जानकारी दी। जिला पदाधिकारी ने अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए जिला पदाधिकारी अलंकृता पाण्डेय ने कहा कि प्रशासन गांव-गांव पहुंचकर लोगों की समस्याओं का समाधान करने के लिए प्रतिबद्ध है। पुलिस अधीक्षक अपराजित लोहान ने ग्रामीणों से कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी समस्या की सूचना तुरंत प्रशासन को देने की अपील की। प्रशासन ने नागरिकों से पंचायत स्तर पर आयोजित सहयोग शिविरों में अधिक से अधिक भाग लेने का आग्रह किया।


